देशभर में गणेश उत्सव का आज अंतिम दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। मुंबई में करीब 1.80 लाख से ज्यादा मूर्तियां विसर्जित होनी हैं। इनमें 6,500 गणेश पंडाल और 1.75 लाख घरेलू मूर्तियां हैं।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस पहली बार रूट मैनेजमेंट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया गया।
इसके लिए गिरगांव चौपाटी पर एक AI बेस्ड कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रमुख गणपति कमेटी को क्यूआर कोड जारी किए गए हैं और विसर्जन जुलूस में शामिल होने वाले वाहनों के लिए स्टिकर भी लगाए गए हैं।
इससे पुलिस को वाहनों का पता लगाने, भीड़ पर नजर रखने और उन्हें कंट्रोल करने में मदद मिलेगी ताकि ट्रैफिक डायवर्जन के लिए इन्हें रियल टाइम में मैनेज किया जा सके।
मुंबई में क्या-क्या इंतजाम
महाराष्ट्र समेत देशभर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन से जुड़ी सारी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
गुजरात में सूरत के DCP राजेश परमार ने बताया कि गणपति विसर्जन में लगभग 100 टन वजन वाली 13 बड़ी क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक 400 मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। इस बार लगभग 3500 से 4500 मूर्तियों का विसर्जन होने की उम्मीद है।
तेलंगाना में हैदराबाद के खैरताबाद में 69 फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति हुसैन सागर झील में विसर्जित की गई।
देशभर से श्रद्धालु मुंबई पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में नागपुर आए ग्रुप गणेश विसर्जन में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचा।
मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल लालबागचा राजा की शोभायात्रा जारी है। प्रतिमा को परंपरा के अनुसार गिरगांव चौपाटी ले जाया जाएगा, जहां उसका विसर्जन होगा। इसी के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा।
मुंबई में गणपति बप्पा के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय गणेश मंडल लालबागचा राजा की विसर्जन शोभायात्रा शुरू हो चुकी है। इसमें हजारों लोग शामिल हुए हैं। रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस की तैनाती है।
हैदराबाद के तेलंगाना में खैरताबाद के 69 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा की ‘विसर्जन शोभायात्रा’ निकाली गई।
पुणे के श्री कस्बा गणपति (ग्राम देवता) ‘मानाचा पहिला गणपति’ की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस शहर में निकाला जा रहा है।
मुंबई में शनिवार सुबह से लालबागचा राजा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
हैदराबाद में 69 फीट ऊंची खैरताबाद गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन जुलूस शनिवार सुबह शुरू हुआ है। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा को विदाई दी जा रही है। प्रतिमा को विशेष रूप से तैयार किए गए ट्रक पर ले जाया जा रहा है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की बड़ी तैनाती की गई है।
नागपुर में गणेशोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को नागपुरचा राजा की भव्य मंगल आरती संपन्न हुई। इसके बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.