खेलो इंडिया के तहत महिला खो-खो लीग के लिए सूर्यगढ़ा में खिलाड़ियों का हुआ सेलेक्शन ट्रायल – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज |सूर्यगढ़ा
खेलो इंडिया महिला खो-खो लीग के सेलेक्शन ट्रायल को लेकर रविवार को नगर परिषद् क्षेत्र के पब्लिक हाई स्कूल के खेल मैदान में न्यू डीपीएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सह वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद के देखरेख में अंडर 14 एवं अंडर-18 महिला खिलाड़ियों के बीच ट्रायल का आयोजन किया गया। आयोजित ट्रायल का विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम मिथिलेश मिश्रा, एडीएम सुधांशु शेखर, नगर सभापति प्रतिनिधि सजन सिंह, अभिषेक आनंद, खो-खो संगठन के सचिव नीरज कुमार पप्पू,अमित कुमार राजपूत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं नारियल फोड़कर किया। डीएम ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों से अपना-अपना परिचय प्राप्त किया एवं खो-खो ट्रायल का सलेक्शन देखा। इस प्रतियोगिता में 28 जिले के 250 महिला खिलाड़ी भाग ली। जिसमें अंडर 14 एवं अंडर 18 के खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान जमुई, शेखपुरा, मुंगेर, बांका, लखीसराय, पटना, बेतिया, दरभंगा, वैशाली, सिवान, सारण सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मौके पर कोच एवं रेफरी भी मौजूद रहे जिनके नेतृत्व में सलेक्शन ट्रायल का विधिवत रूप से समापन किया गया।
डीएम मिथिलेश मिश्रा ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में खेलो इंडिया कार्यक्रम चल रहा है।बिहार के शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मशाल योजना चलाई जा रही है।वहीं दूसरी ओर गांव स्तर तक खेलों को बढावा देने के लिए मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है जिससे गांव के बच्चों को खेल के प्रति जिज्ञासा बढेगी और वे नित दिन नई मुकाम हासिल करेंगे।सूर्यगढ़ा का पब्लिक हाई स्कूल का मैदान का इतिहास काफी पुराना है।कई लोगों ने बारिश के मौसम में जल जमाव होने की बातें कही है।अंचलाधिकारी से रिर्पोट मांगी गयी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News