MP News Live Updates: आज 16 दिसंबर दिन सोमवार है. MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.
Trending Photos
MP Today Latest News Update 16 December 2024 LIVE: आज 16 दिसंबर दिन सोमवार है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.
Jabalpur News: होटल में लगी आग
जबलपुर के आलीशान होटल में कार्यक्रम के दौरान लगी आग. आलीशान होटल शॉन एलिजे में शादी समारोह में लगी आग. होटल में शादी समारोह के जय माला के दौरान लगी आग. जय माला के दौरान कोल्ड फायर से लगी स्टेज में आग, शादी समारोह में आग लगने से होटल में मची अफरा तफरी. इससे पहले भी कई बार लग चुकी आलीशान होटल में आग, जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित शॉन एलिजे होटल का मामला.
Bhopal News: बीजेपी ने बुलाई विधायक दल की बैठक
आज बुलाई गई बीजेपी विधायक दल की बैठक. मुख्यमंत्री निवास पर होगी विधायक दल की बैठक. शाम 7 बजे होगी भाजपा विधायक दल की बैठक. विपक्ष को जवाब देने की बनाई जाएगी रणनीति.
MP Assembly Winter Session: मध्यप्रदेश विधानसभा का आज से शीतकालीन सत्र.
मध्यप्रदेश विधानसभा का आज से शीतकालीन सत्र. आज से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की पांच बैठकें होंगी. शीतकालीन सत्र में 888 तारांकित पश्न, 878 अतारांकित प्रश्न, कुल 1766 प्रश्नो की सूचनाएं, 178 ध्यानाकर्षण, एक स्थगन प्रस्ताव, 14 अशासकीय संकल्प, 47 शून्यकाल की सूचनाएं. 8 विधेयक भी शीतकालीन सत्र में.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.