ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन की उम्मीद है कि United Breweries Ltd के शेयरों में आने वाले समय में तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि, जेपी मॉर्गन ने इस कंपनी के शेयरों के टारगेट प्राइस में कटौती की है। बता दें, आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव 1822 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंचने में सफल रहा है।
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने United Breweries Ltd के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 2200 रुपये से टारगेट प्राइस घटाकर 2050 रुपये कर दिया है। हालांकि, इसके बाद भी मौजूदा शेयर प्राइस से टारगेट प्राइस 14 प्रतिशत अधिक है।
ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि बीते 2 महीने के दौरान United Breweries Ltd के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान निफ्टी फ्लैट रहा है। ऐसे में यह इस स्टॉक में निवेश का अच्छा मौका है। ब्रोकरेज हाउस ने अपने नोट्स में कहा है कि कंपनी दूसरी तिमाही में चुनौतियों का सामना कर रही है। मानसून से जुड़ी समस्याओं की वजह से कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री प्रभावित हुई है। खासतौर पर गर्मियों में खूब बिकने वाला बियर की बिक्री पर असर पड़ा है।
रॉ मैटेरियल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा रिटर्न बॉटल के रेशियों में भी इजाफा हुआ है। यह फैक्टर्स भी United Breweries Ltd के शेयरों को सपोर्ट कर रहे हैं।
United Breweries Ltd के शेयर सोमवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाईम पर बीएसई में बढ़त के साथ 1797.85 रुपये के लेवल पर थे। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत गिरा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play