Jamui News: नक्सली नेताओं की मौत पर श्रद्धांजलि संदेश से हड़कंप, पुलिस ने धमकी भरे पर्चे और झंडा किया जब्त,… – Zee News

जमुई जिले के रक्खा टोला गांव में काला झंडा और धमकी भरे पर्चे मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. पर्चों में 13 लोगों को नामजद करते हुए चेतावनी और धमकी लिखी गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडा व पर्चे जब्त किए.
Trending Photos
जमुई झारखंड-बिहार सीमा से सटे बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला गांव में मंगलवार की सुबह काला झंडा और धमकी भरे पर्चे मिलने से सनसनी फैल गई. पर्चे पर लाल कलम से संदेश लिखे गए थे और शीर्ष पर “भाकपा माओवादी” लिखा हुआ था. इसके साथ ही मैदान में सफेद पाउडर और सिंदूर से आकृतियां बनाई गई थीं, जिन्हें देखकर लोग इसे नक्सली गतिविधि से जोड़कर देख रहे हैं.

सुबह जब कुछ बच्चे फुटबॉल खेलने मैदान पहुंचे तो उन्हें काला झंडा और पर्चे दिखे. बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग पोस्टर और झंडा देखने के लिए वहां पहुंच गए. पर्चों के पास खाने-पीने के सामान के कागज भी बिखरे मिले.

पर्चों में सीमाई क्षेत्र के करीब 13 लोगों के नाम लिखे गए थे. इनमें क्षेत्रीय मंत्री और विधायक सुमित कुमार तथा पूर्व प्रत्याशी पोलुस का भी उल्लेख किया गया है. कुछ लोगों को सुधरने की चेतावनी दी गई थी, जबकि कुछ पर पैसे न पहुंचाने और व्यक्तिगत आरोपों को लेकर कार्रवाई की धमकी दी गई थी. पर्चे के नीचे “लाल सलाम” भी लिखा हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलने के बाद चिहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे तथा काले झंडे को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पर्चे नक्सलियों द्वारा लगाए गए या किसी अन्य सामाजिक या राजनीतिक तत्व ने जानबूझकर अफवाह फैलाने के लिए ऐसा किया है.
पुलिस ने बताया कि इलाके से टावर लोकेशन और डाटा डंप इकट्ठा किया जा रहा है ताकि इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है. एसडीपीओ ने कहा कि डराने-धमकाने की कोशिश करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा.
घटना के बाद स्थानीय लोग भयभीत हैं. कई लोग आशंका जता रहे हैं कि यह नक्सलियों की हरकत हो सकती है. वहीं पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संयम बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.
इनपुट- अभिषेक निरला
ये भी पढ़ें- जमुई पुलिस ने फिर किया मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News