एशिया कप- अफगानिस्तान ने 5 विकेट गंवाए: मुस्तफिजुर ने मोहम्मद नबी को बोल्ड किया; बांग्लादेश ने 155 रन का टा… – Dainik Bhaskar

बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 के 9वें मैच में अफगानिस्तान को 155 रन का टारगेट दिया। अफगानिस्तान ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 97/5 है। अजमतुल्लाह ओमरजई और करीम जनत पिच पर हैं।
मुस्तफिजुर रहमान ने मोहम्मद नबी को बोल्ड कर दिया। दूसरी पारी की पहली गेंद पर सेदिकुल्लाह अटल पवेलियन लौट गए। 5वें ओवर में इब्राहिम जादरान भी 5 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को स्पिनर नसुम अहमद ने LBW किया। रिशाद हुसैन ने गुलबदीन नईब और रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेजा। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश ने बैटिंग चुनी थी।
मैच का स्कोरकार्ड
अफगानिस्तान ने पारी के 14वें ओवर में सैफ हसन के खिलाफ 20 रन बटोर लिए। ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 छक्के लगा दिए। इस ओवर में एक चौका और 2 डबल भी आए।
13वें ओवर में अफगानिस्तान ने 5वां विकेट गंवा दिया। ओवर की आखिरी बॉल मुस्तफिजुर रहमान ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। मोहम्मद नबी कट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई। नबी 15 रन बनाकर आउट हुए।
11वें ओवर में अफगानिस्तान ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। ओवर की दूसरी बॉल रिशाद हुसैन ने गुड लेंथ पर फेंकी। रहमानुल्लाह गुरबाज स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन डीप स्क्वेयर लेग पर जाकिर अली के हाथों कैच हो गए। गुरबाज ने 31 गेंद पर 35 रन बनाए।
9वें ओवर में अफगानिस्तान ने तीसरा विकेट गंवा दिया। ओवर की तीसरी बॉल रिशाद हुसैन ने गुड लेंथ पर लेग स्पिन फेंकी। गुलबदीन नईब सिंगल लेने गए, लेकिन बॉलर रिशाद को ही कैच दे बैठे। उन्होंने 14 गेंद पर 16 रन बनाए।
7 ओवर में धीमी बल्लेबाजी के बाद अफगानिस्तान के बैटर्स ने 8वें ओवर में हाथ खोल दिए। गुलबदीन नईब और रहमानुल्लाह गुरबाज ने शमीम हुसैन के ओवर में 16 रन बटोर लिए। इसी के साथ टीम का स्कोर 50 के करीब भी पहुंच गया।
155 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान को नसुम अहमद ने LBW कर दिया। टीम पावरप्ले में 27 रन ही बना सकी।
पावरप्ले के अंदर अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है। यहां पर इब्राहिम जादरान 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसुम अहमद ने LBW किया। उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल (शून्य) को भी पवेलियन भेजा।
दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर इब्राहिम जादरान को जीवनदान मिला। जब तस्कीन अहमद की गेंद पर रिशाद हुसैन ने कैच ड्रॉप कर लिया। यहां जादरान शून्य पर आउट होने से बच गए।
155 रन का टारगेट चेज कर रही अफगानिस्तानी टीम ने पारी की पहली बॉल पर विकेट गंवा दिया है। यहां यहां सेदिकुल्लाह अटल शून्य पर आउट हुए। उन्हें नसुम अहमद ने LBW कर दिया। पहले ओवर में टीम का खाता भी नहीं खुला। नसुम अहमद ने विकेट मेडन ओवर डाला।
बांग्लादेशी पारी के आखिरी ओवर से 9 रन आए। इस तरह अफगानिस्तान को 155 रन का टारगेट मिला। इसी ओवर में बल्लेबाज नुरुल हसन के पैर में चोट आई।
19वें ओवर की पहली बॉल पर बांग्लादेश ने 5वां विकेट गंवाया। यहां तौहीद हृदॉय (26 रन) को अजमतुल्लाह उमरजई ने 19वें ओवर की पहली बॉल पर आउट किया।
16वें ओवर में बांग्लादेश ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर राशिद खान ने शमीम हुसैन को LBW किया। उन्होंने अपने पहले ओवर में मोहम्मद सैफ हसन (30 रन) को बोल्ड किया।
13वें ओवर में बांग्लादेश ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर तंजीद हसन तमीम 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। उन्होंने कप्तान लिटन दास (9 रन) को भी आउट किया।
12वें ओवर में तंजीद हसन तमीम ने फिफ्टी पूरी कर ली है। अल्लाह गजनफर के ओवर की 5वीं बॉल पर एक रन लेकर तंजीद ने फिफ्टी पूरी की।
11वें ओवर की पहली बॉल पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा। यहां कप्तान लिटन दास 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने LBW कर दिया।
उन्हें फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। ऐसे में राशिद खान ने रिव्यू मांगा और विकेट भी हासिल किया।
7वें ओवर में बांग्लादेश ने पहला विकेट गंवाया। यहां मोहम्मद सैफ हसन 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने अपने पहले ओवर में बोल्ड किया। उन्होंने 63 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की।
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। टीम के ओपनर्स नाबाद हैं। पहले ही ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई से मोहम्मद सैफ हसन का कैच ड्रॉप हो गया। यहां सैफ खाता भी नहीं खोल सके थे।
तंजीद हसन ने फजलहक फारुकी के तीसरे ओवर में चार चौके लगाए। उन्होंने शुरुआती दो और आखिरी 2 बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया।
ओवर की चौथी बॉल पर तंजीद अंपायर्स कॉल पर आउट होने से बचे। फारूकी की अंदर आती बॉल तंजीद के पैड पर लगी, लेकिन अंपायर ने अपील नकार दिया।
ऐसे में अफगानी कप्तान राशिद खान ने रिव्यू लिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला नहीं बदला।
नई बॉल से पहला ओवर डाल रहे फजलहक फारूकी ने महज 3 रन दिए। उनके ओवर की 5वीं बॉल में कवर पर खड़े अजमतुल्लाह उमरजई से मोहम्मद सैफ हसन का कैच ड्रॉप हो गया। यहां सैफ खाता भी नहीं खोल सके थे।
अफगानिस्तान : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर और फजलहक फारूकी।
बांग्लादेश : लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, नुरुल हसन सोहन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। लिटन ने कहा- ‘हमारी टीम इस मुकाबले के लिए एक्साइटेड है। आज हमें जीतना ही होगा। मुझे लगता है कि यह पिच थोड़ी स्लो होगी। 160 रन एक अच्छा टोटल होगा।’
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा- ‘हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, हालांकि टी-20 में इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।’
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक 12 मैच खेले गए हैं। इसमें अफगानिस्तान ने 7 बार जीत हासिल की है। वहीं, बांग्लादेश केवल 5 बार ही जीत पाया है। दोनों टीमों का एशिया कप में एक बार सामना हुआ है। 2022 में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था।
अबू धाबी की पिच बॉलिंग फ्रैंडली मानी जाती है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाज कुछ स्विंग और अच्छी उछाल पा सकते हैं।
मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जा रही है, जिससे स्पिनर्स को मिडिल ओवर्स में फायदा हो सकता है।
इस एशिया कप में यहां अब तक चार मैच खेले गए हैं। यहां अब तक कुल 72 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं।
इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 30 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 41 मैच जीते।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News