उदयपुर| साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक मंच युगधारा की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में हिंदी और राजस्थानी भाषा की रचनाओं को प्रस्तुत किया।
संस्थापक ज्योतिपुंज पंड्या ने बताया कि दोनों कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष किरण बाला किरन ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार गजेंद्र कुमार भट्ट हृदयेश तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. भरत सिंह राव रहे। संचालन डॉ. किरण आचार्य ने किया, धन्यवाद ज्ञापन संस्था उपाध्यक्ष प्रो. निर्मल गर्ग ने किया। इस मौके पर आयोजित राजस्थानी जाजम ज्ञान गोठ में राजस्थानी भाषा की विविध रचनाओं को प्रस्तुत किया। इस सत्र के मुख्य अतिथि भवानी शंकर गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि घनश्याम सिंह कीनिया थे। इसका संचालन लोकेश चंद्र चौबीसा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अशोक जैन मंथन ने किया।
कार्यक्रम में मयूरा मेहता, किरण आचार्य, प्रतिभा द्विवेदी, गीतांजलि पालीवाल, अनीता जैन अन्ना, संगीता गुजराती, डॉ. विजयलक्ष्मी नानावती, प्रमोद सनाढ्य, मधु मनमौजी, डॉ. राजकुमार राज, सोम शेखर व्यास, छत्र छाजेड़ फक्कड़, डॉ. नीलम विजयवर्गीय, सपना जैन शाह, बिलाल पठान, श्याम मठपाल, डॉ. रामपाल सोनी, प्रकाश तातेड सहित कई साहित्यकारों, चिंतकों एवं कवियों ने अपनी कविताएं, आलेख और श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत कीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.