Entertainment News LIVE: Lord Curzon Ki Haveli का टीजर रिलीज, रसिका दुग्गल ने लूटी लाइमलाइट – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: हॉलीवुड में जहां फेमस सिंगर Rihanna और A$AP Rocky ने अपने तीसरे बच्चे का वेलकम किया. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और फिरोज खान आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अनुराग कश्यप की Nishaanchi और फिल्म Ajey का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा. सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस ने एक SIT का गठन किया है. मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

एक्टर से डायरेक्शन में हाथ आजमाने वाले अंशुमन झा की फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रसिका दुग्गल, अर्जुन माथुर और परेश पहुजा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक कॉमेडी टीजर में रसिका सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/DPBZeueAW8c/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1c54ae43-63e6-4aa0-a72c-672e56dd707d
बिग बॉस 19 में घरवालों के झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन आपस में मस्ती भी काफी होती है। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें जीशान कादरी और शहबाज बदेशा को स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
https://www.instagram.com/p/DPBhivYk7pt/
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बाॅस 19 को फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है। पीपीएल ने कथित उल्लंघन के लिए बिग बॉस मेकर्स से हर्जाने और लाइसेंस शुल्क के रूप में 2 करोड़ रुपये की मांग की है। आरोप है कि बिग बॉस 19 के निर्माताओं ने एपिसोड 11 में सार्वजनिक प्रदर्शन लाइसेंस के बिना अग्निपथ के गाने ‘चिकनी चमेली’ और गोरी तेरे प्यार में के गाने ‘धत तेरे की’ का यूज किया था। पीपीएल ने ये नोटिस 19 सितंबर को भेजा है।

As per media reports, Bigg Boss 19 has received a legal notice for using unauthorized music songs in the show (Dhat Teri Ki & Chikni Chameli), demanding 2 crore in damages.
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मैडॉक की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर 26 सितंबर को रिलीज होगा।

https://www.instagram.com/p/DPBB4AnDGZZ/?utm_source=ig_web_copy_link
कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कांताराः चैप्टर 1’ को लेकर चर्चा में हैं. अब ऋषभ शेट्टी और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी ने फिल्म की रिलीज से पहले कोलूर मूकाम्बिका मंदिर पहुंचे और देवी मां के दर्शन किए। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था.

गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फर्स्ट रे फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ के टीजर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म का टीजर ‘होमबाउंड’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ विदेशों में रहने वाले एशियाई लोगों के जीवन पर आधारित एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है।

https://www.instagram.com/p/DOxpe7GDDmP/?utm_source=ig_web_copy_link
टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घर को नया कैप्टन मिलने वाला है. इसके लिए फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. इस टास्क में फरहाना जीत जाएंगी और अगली कैप्टन बनेंगी.

#exclusive !! #farhanabhatt becomes the new captain of the House!!
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर फिरोज खान का आज जन्मदिन है. फिल्म इंडस्ट्री 25 सितंबर को फिरोज खान की 86वीं जयंती मना रही हैं. फिरोज खान ने अपने एक्टिंग करियर में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है.

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 ने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 6वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 101.5 करोड़ रुपये की कमाई की हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज अपना 48वां दिन मना रही हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने 30 साल के करियर में 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘छावा’, ‘आजा नच ले’, और ‘बागबान’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

https://www.instagram.com/reel/DO1dBQCkgee/?utm_source=ig_web_copy_link
आनंद जोशी की फिल्म Ajey की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, Ajey ने 6वें दिन सिर्फ 15 रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में कुल 1.46 करोड़ की कमाई की है.
अनुराग कश्यप की फिल्म Nishaanchi का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रहा. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ Nishaanchi ने अब तक कुल 1.16 करोड़ की ही कमाई की है.

बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए असम पुलिस ने एक SIT का गठन किया है. जिसका नेतृत्व CID ​​के एडीजी एमपी गुप्ता करेंगे. इस बात की जानकारी खुद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘SIT को इस मामले की जांच करने की पूरी स्वतंत्रता होगी. हम किसी को नहीं बख्शेंगे.’

Updated list of SIT led by Shri M.P Gupta, IPS, to ensure a thorough inquiry into the circumstances surrounding the unfortunate demise of Zubeen Garg. pic.twitter.com/wOB3l6VnQO
सिंगर रिहाना और रैपर रॉकी के घर में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है. हाल ही में रिहाना ने बेटी को जन्म दिया है, ये कपल का तीसरा बच्चा है. इस बात की जानकारी रिहाना और रॉकी ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर करके दी है. इसके साथ ही कपल ने कैप्शन में बेटी का नाम ‘रॉकी आयरिश मेयर्स’ लिखा है.

Rocki Irish Mayers Sept 13 2025🎀 pic.twitter.com/ibHGXxegTN
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News