मुड़िया पूर्णिमा मेले में सेवाएं देंगे स्काउट्स एवं गाइड – Hindustan

गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा स्काउट्स और गाइड के सदस्यों की तैनाती करेगा। इस सेवा शिविर में लगभग 60 स्काउट्स एवं गाइड सदस्य श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सेवा के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। स्वयंसेवक यात्रियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन, निकास एवं प्रवेश मार्ग की जानकारी, पूछताछ, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिला यात्रियों की सहायता, प्राथमिक उपचार, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा जिला आयुक्त (गाइड) एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक आगरा गार्गी उमराव के निर्देशन में उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स आगरा मंडल द्वारा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें मथुरा में गुरु पूर्णिमा एवं गोवर्धन परिक्रमा मेले को देखते हुए 31 जुलाई तक स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देंगे।सेवा शिविर के संचालन के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को नामित किया गया है, जो स्काउट्स एवं गाइड्स के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराएंगे। मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे कर्मचारियों एवं स्काउट्स एवं गाइड स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर सेवा शिविर से सहायता प्राप्त करें। उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News