Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी महावन प्रजाक्ता त्रिपाठी, सीओ महावन संजीव कुमार राय, थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ बलदेव के मुख्य बाजारों, श्री दाऊजी महाराज मंदिर, क्षीर सागर एवं परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाजारों से अतिक्रमण हटाने के साथ नीचे लगी त्रिपाल को हटाने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम महावन प्रजाक्ता त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी उन्होंने नगर पंचायत को निर्देशित किया। बलदेव को बिजली से कटौती मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से वार्ता कर समाधान किया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त व्यवस्था के लिए आज पास की नगर पंचायतों से व्यवस्था की जायेगी। गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर नगर पंचायत बलदेव के द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए पार्किंग, पीने के लिए पानी, लाइट, खोया पाया केंद्र, जूता चप्पल घर आदि की व्यवस्था की जायेगी है।सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया कि बलदेव पुलिस द्वारा भी मुड़िया पूर्णिमा पर्व पर नगर में जगह जगह लगने वाले बैरियर पर पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था रखी गई है। हनुमान तिराहा, पुराने बस स्टेंड, पुरानी पुलिस चौकी,आगरा बस स्टेंड, मेला टंकी के सामने, मंदिर गौशाला के पास बैरीकेडिंग की व्यवस्था की है। मेला ग्राउंड में पार्किंग व्यवस्था की जायेगी है। थाना अध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया गुरु पूर्णिमा पर्व को देखते हुए मंदिर के साथ बाजारों में निगाह रखने के लिए सादा ड्रेस में सिपाही तैनात रहेंगे। इस मौके पर नगर पंचायत टीवी बाबू सुनील कुमार पांडेय, श्री कृष्ण पांडेय, गोकुलेश, दाऊ गोयल, जीतू शर्मा, मुकेश पांडेय, रजत पांडेय, सज्जन पाल, देवदत्त आदि अनेक लोग उपस्थिति थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play