गुरुग्राम में एनकाउंटर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 बदमाशों का पकड़ा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Delhi Police Special Cell Gurugram encounter September 2025: गुरुग्राम से बड़ी खबर आ रही है, यहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 बदमाशों का एनकाउंटर किया है. जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में गुरुवार देर रात एनकाउंटर हुआ है, जिसमें दो वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार इन दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, फिलहाल इनकी हालत स्थिर है. दोनों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाशों की पहचान दिल्ली के गोला डेयरी निवासी मोहित जाखड़ और उत्तम नगर निवासी जतिन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के एक डबल मर्डर केस में भगौड़े थे. पुलिस काफी समय से उनकी तलाश का रही थी.
Watch: In a joint operation with CIA, Sector 40 Gurugram police apprehended two accused, Mohit Jakhad and Jatin Rajput, wanted for the murder of Neeraj Tehlan in Najafgarh on July 4, 2025. During the encounter in Sector 99, six rounds were fired; both accused were injured in the… https://t.co/lsYsEDXoVR pic.twitter.com/SERY5NnwKT
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहित और जतिन गुरुग्राम में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं. दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया. सूचना के आधार पर धनकोट नहर से कुछ दूरी पर दोनों को पुलिस टीम ने घेर लिया. पुलिस को देख दोनों पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे. बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से करीब 13 राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस ने अपनी जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 राउंड फायर किए हैं .
दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दोनों कुख्यात बदमाशों के पैर में गोली लगी है. जबकि दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर विकास को हाथ में गोली लगी . घायल सब इंस्पेक्टर की हालत स्थिर है. दोनों बदमाशों का मेडिकल करवाया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. पुलिस FIR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है. इसके अलावा घटनास्थल से पुलिस को 13 खाली खोखे भी बरामद हुए हैं.
ये भी पढ़ें: हरियाणा के पलवल में नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने स्कूल से लौट रहे 3 बच्चों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर
न्यूज 24 पर पढ़ें हरियाणा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News