Mainpuri News: बिना अनुमति काट डाले हरे पेड़, वीडियो वायरल – Live Hindustan

Mainpuri News: क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरौली के गांव नगला दुबई स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह लगभग आठ बजे पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर हरे-भरे छायादार पेड़ों को काटने का गंभीर मामला सामने आया है। पेड़ काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ मजदूर बिना किसी डर के हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लकड़ी तस्कर और ठेकेदार सक्रिय हैं। एक तरफ जहां सरकार वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार और रसूखदार चंद रुपयों के फायदे के लिए इन्हें उजाड़ रहे हैं।
इस मामले में जब वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जो पेड़ काटे गए, वे विद्यालय की बाउंड्री के नजदीक थे। वहां से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिससे करंट आने की संभावना बनी रहती थी। स्कूल के अध्यापकों ने इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि को दी थी। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के इन पेड़ों को कटवा दिया। वीडियो वायरल होने पर गठित टीम की जांच में प्रधान प्रतिनिधि दोषी पाए गए हैं। पुलिस ने कटे हुए पेड़ों को जब्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News