IND vs SL Live Cricket Score: भारत को मिली चौथी सफलता, कामिंदू मेंडिस आउट, निसांका ने लगाया शतक- लाइव स्कोर- 163/4 – Jansatta

Asia Cup 2025, Sri Lanka vs India Super 4, Match 6th, SL vs IND LIVE Cricket Score: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 का अपना अंतिम मैच खेल रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। इस एशिया कप में पहली बार किसी टीम ने 200 रन बनाने का कमाल किया।
भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और गिल 4 रन के स्कोर पर आउट हुए। अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 61 रन पर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव 12 रन पर आउट हुए। संजू ने 39 रन की शानदार पारी खेली। हार्दिंक पंड्या 2 रन पर आउट हो गए। तिलक वर्मा 49 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अक्षर पटेल भी 21 रन पर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए तीक्षणा, समीरा, हसरंगा, शनाका और असलंका ने एक-एक विकेट लिए।
श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जो डक पर आउट हुए। निसांका ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया जबकि कुशल परेरा ने भी 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 58 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान असलंका 5 रन पर आउट हुए। कामिंदू मेंडिस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निसांका ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।

भारत को चौथी सफलता अर्शदीप सिंह ने कामिंदू मेंडिस को आउट करके दिलाई। अब श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों पर 33 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बना लिए हैं।
भारत को तीसरी सफलता असलंका के रूप में मिला जो 5 रन पर आउट हुए। गिल ने उनका कैच कुलदीप यादव की गेंद पर लपका। श्रीलंका को जीत के लिए 26 गेंदों पर 43 रन बनाने हैं।
भारत को दूसरी सफलता वरुण ने दिलाई और उन्होंने कुशल परेरा को 58 के स्कोर पर स्टंप आउट करवा दिया। अब कप्तान चरित असलंका क्रीज पर आए हैं।
श्रीलंका को जीत के लिए 48 गेंदों पर 69 रन की जरूरत है। निसांका और परेरा के बीच 69 गेंदों पर 127 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को विकेट की तलाश है।
कुशल परेरा ने भी 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। श्रीलंका ने 9 ओवर में एक विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 66 गेंदों पर 100 रन की जरूरत है। भारत को विकेट की तलाश है।
निसांका ने 25 गेंदों पर अर्धशतक बना लिया है। श्रीलंका ने 8 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। निसांका और कुशल परेरा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
श्रीलंका ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में एक विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 131 रन बनाने हैं। भारत को विकेट की तलाश है।
श्रीलंका के लिए पथुम निशांका कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और अर्धशतक के करीब हैं। इस टीम ने 5 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका ने 3 ओवर में 30 रन बना लिए हैं और अब जीत के लिए 173 रन बनाने हैं। क्रीज पर निसांका और कुशल परेरा मौजूद हैं। अब तक हार्दिंक पंड्या को एक सफलता मिली है।
श्रीलंका का पहला विकेट कुशल मेंडिस के रूप में गिरा जिन्हें हार्दिक पंड्या ने डक पर आउट कर दिया। श्रीलंका ने एक ओवर में 7 रन बना लिए हैं। एक विकेट गिर चुका है।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मी के अर्धशतक और तिलक के नाबाद 49 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 203 रन का टारगेट मिला है।
भारतीय टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर तिलक के साथ अक्षर पटेल शामिल है। तिलक अर्धशतक के करीब हैं।
हार्दिक पंड्या बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और 2 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। संजू के बाद हार्दिक का विकेट तुरंत गिरा। चमीरा ने उनका शानदार कैच लपका।
संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। उन्होंने चौथे विकेट के लिए तिलक के साथ शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की। हार्दिक क्रीज पर आए हैं। भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। संजू और तिलक के बीच 38 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने भारतीय पारी को संभाल लिया है।
भारत ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। संजू और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।
भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर संजू के साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं। भारत यहां से बड़े स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करेगा।
अभिषेक शर्मा ने 61 रन की पारी खेली और कैच आउट हो गए। भारत ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाए हैं। संजू सैमसन और तिलक क्रीज पर मौजूद हैं।
सूर्यकुमार ने 13 गेंदों पर 12 रन बनाए और पगबाधा आउट हुए। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए तिलक वर्मा आए हैं। भारत ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं।
अभिषेक ने 22 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 2 छक्के और 7 चौके लगाए। इस टूर्नामेंट में ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।
भारत ने पहले 4 ओवर में 44 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा तेज गति से बैटिंग कर रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव लय में आने की कोशिश कर रहे हैं। एक विकेट गिर चुका है।
टीम इंडिया ने 2 ओवर में 22 रन बना लिए हैं जबकि गिल आउट हो गए। अभिषेक आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं जबकि सूर्यकुमार उनका साथ दे रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल कुछ कमाल नहीं कर पाए और वो सिर्फ 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है और गिल व अभिषेक क्रीज पर हैं। श्रीलंका के लिए पहला ओवर नुवान तुषारा ने फेंकी और भारत ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
पथुम निसांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कुशल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मांता चमीरा, महेश तीक्षणा, नुवान तुषारा।
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। बुमराह और शिवम दूबे बाहर हैं जबकि उनकी जगह अर्शदीप और हर्षिक राणा को टीम में जगह दी गई है।
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीत लिया है गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News