Published By: Satyam Kumar | Updated: Jul 5, 2026, 2:01 PM
अयोध्या राम मंदिर के दानपात्र से लाखों रुपये की चोरी दावों के बाद सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया चुका है. वहीं, जांच में सामने आया कि चोरी की अधिकांश घटनाएं पैसे गिनने के दौरान ही अंजाम दी गईं. इसके बाद प्रशासन ने दान राशि की गिनती और सुरक्षा को लेकर नए नियम लागू किए हैं.
अब नोटों की गिनती मेज और कुर्सियों पर नहीं की जाएगी. दान के पैसों को प्लाईवुड से ढके फर्श पर फैलाकर गिना जाएगा. इस नई व्यवस्था से जमीन पर बैठे सभी कर्मचारी साफ दिखाई देंगे. नोटों को किसी भी कोने या ओट में छिपाना नामुमकिन हो जाएगा. (इमेज AI से है)
नोटों की गिनती के दौरान कर्मचारियों के बातचीत करने पर रोक है. ड्यूटी के समय सभी को सिर्फ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा. वहीं, आपस में चर्चा करने की सख्त मनाही की गई है.
गिनती के दौरान बार-बार शौचालय या बाहर जाने वाले चिन्हित किए जाएंगे. वहीं, निजी कारणों से बार-बार सीट छोड़ने वाले कर्मचारियों की मॉनिटरिंग होगी. इसके अलावा कर्मचारियों के हर मूवमेंट का पूरा रिकॉर्ड डिजिटली रखा जाएगा.
नए प्रोटोकॉल के तहत, दान काउंटिंग रूम का एक-एक इंच सीसीटीवी कैमरों की जद में है. कमरे के भीतर कोई भी कोना निगरानी से बाहर नहीं रखा गया है, जिससे कमरे की हर छोटी-बड़ी गतिविधि को तीसरी आंख से रिकॉर्ड किया जा रहा है.
वहीं, लाइव फुटेज देखने वाले सुरक्षाकर्मी अपनी सीट छोड़कर नहीं जा सकते. ड्यूटी ऑवर्स के दौरान कंट्रोल रूम खाली छोड़ने पर पूर्ण पाबंदी है. साथ ही किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं.
दान चोरी की घटना के बाद विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं. हालांकि, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया. सत्ता पक्ष के नेताओं ने त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है. बता दें कि SIT लगातार इस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED