बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि कल जो कुछ घटनाक्रम हुआ वहां पर कुछ लोगों ने बरेली शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने का कुत्सित प्रयास किया था. जिसके एक-दो घंटे के भीतर ही पुलिस प्रशासन ने सब कुछ कंट्रोल में कर लिया था. हमने कई क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में भ्रमण किया और व्यापारियों से भी बात की है. सब जगह शांतिपूर्ण माहौल है स्कूल मार्केट और आवाजाही सामान्य है.
समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा ने बरेली हिंसा को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस अपनी बंदूक के साथ तैयार रहे.
बरेली में 2000 अज्ञात लोगों पर मुकदमें दर्ज हुए हैं. 5 अलग-अलग थानों में मुकदमे हुए दर्ज. अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. 6 मामले कोतवाली, 2 बारादरी, 1 किला, 1 कैंट, 1 प्रेमनगर थाने में मुकदमे हुए दर्ज. बरेली में शुक्रवार को पुलिस पर किया गया था पथराव.
बरेली में तौकीर रजा के जुमा की नमाज के बाद बरेली के ही इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचने का ऐलान किया गया था. लेकिन इस्लामिया ग्राउंड में प्रशासन की सख्ती और अनुमति न मिलने के चलते तौकीर रजा नहीं पहुंच पाए. लेकिन इसके बाद बरेली की सड़कों पर बवाल हो गया. इस्लामिया ग्राउंड में जिला प्रशासन के आदेश के बाद स्कूल प्रशासन ने ताला लगवा दिया है. सुरक्षा के लिहाज से इस्लामिया ग्राउंड के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.
बरेली जिले के लिए पीलीभीत जिले से दो थाना इंचार्ज, 6 इंस्पेक्टर समेत 150 अधिकारी और सिपाही रवाना हो गए हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य जिलों से पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. हालांकि अभी बरेली शहर में माहौल शांत है.
बरेली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘कल बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है. उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू. हालांकि, हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी. व्यवस्था को रोकने का ये कैसा तरीका है? 2017 से पहले यूपी में यही चलन था, लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया. उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है.”
बरेली डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि विकास की रफ्तार को रोकने के लिए बरेली में बड़ी साजिश रची गई. सोची समझी साजिश के तहत बरेली में बवाल को अंजाम दिया गया. अब तक 10 एफआईआर दर्ज की गई है और 35 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पर्दे के पीछे बैठे लोग कितने भी ताकतवर होंगे, खींचकर बाहर लाएंगे. शरारती तत्वों पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जा रही है. इसी कड़ी में बरेली के जिला अधिकारी अविनाश सिंह का न्यूज़ 18 पर एक्सक्लूसिव बयान आया है. उन्होंने कहा कि विकास के पहिए को रोकने के लिए कुछ षड्यंत्रकारी साजिश रच रहे हैं. शहर का माहौल खराब करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. सीसीटीवी फुटेज कैमरा और सोशल मीडिया के माध्यम से 100 से ज्यादा उपद्रवियों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी है.
बरेली हिंसा का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें गली में से कुछ लोग पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि पुलिस उन्हें बार-बार रुकने को कह रही है. जब पत्थरबाज नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.
बरेली हिंसा की जांच के दौरान पता चला है कि हिंसा की प्लानिंग 5 दिन से चल रही थी. पुलिस के मुताबिक साजिश में जो भी लोग शामिल थे उनकी पहचान की जा रही है. इसके अलावा सभी उपद्रवियों और साजिश में शामिल लोगों पर NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी. ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ भी NSA लगाने की तैयारी की जा रही है.
बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है. चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस तैनात है. हालांकि राहत की बात यह है कि शहर का माहौल सामान्य है. स्कूल-बाजार खुले हुए हैं.
कल ‘आई लव मुहम्मद’ विरोध प्रदर्शन और पथराव पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, “नमाज के बाद जो घटना हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. किसी भी तरफ से नहीं होनी चाहिए. मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. पैगम्बर-ए-इस्लाम में मोहब्बत का एकमात्र तरीका यही है कि किसी को भी तकलीफ न पहुंचाएं. क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है. इसलिए, मैं सभी मुसलमानों से आग्रह करता हूं कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें, कानून अपने हाथ में न लें और किसी से भी झगड़ा न करें. न पुलिस से, न प्रशासन से. पैगम्बर-ए-इस्लाम ने जो कहा और जो रास्ता दिखाया, उस पर चलें. यही सबसे बड़ी मोहब्बत है.”
बरेली में हुए बवाल को लेकर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस ने अलग-अलग थानों में 5 एफआईआर दर्ज की है. कोतवाली में 1 थाना प्रेमनगर में 1, किला में 1, बारादरी थाने में 2 मुकदमे दर्ज. एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्टि की. पुलिस पर पत्थर और हमला करने वाले 8 गिरफ्तार. 25 को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ. प्रेम नगर, कोतवाली, बारादरी थाने समेत कई थानों में उपद्रवियों से हो रही पूछताछ. एसपी अनुराग आर्य में संभाला मोर्चा. कोतवाली को बनाया गया कंट्रोल रूम.
बरेली में पुलिस ने तौकीर रजा को हाउस अरेस्ट किया. तौकीर रजा को उनके दोस्त के घर पर हाउस अरेस्ट किया गया था. पुलिस तौकीर रजा को अज्ञात स्थान पर ले गई. तौकीर राजा ने वीडियो वायरल कर समर्थन करने वालों को मुबारकबाद दिया था. देर रात तौकीर रजा ने दोस्त के घर से वीडियो वायरल किया था. तौकीर राजा आईएमसी प्रमुख है.
बरेली में जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी. 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की मदद से उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक तौकीर रजा को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ चल रही है. कल हुई हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. उपद्रवियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बरेली में हुए उपद्रव के मामले में उप महानिरीक्षक बरेली रेंज के निर्देश पर पुलिस की 12 से ज्यादा टीम में उपद्रवियों को चिन्हित करने में लगी.
बरेली में उच्च पुलिस अधिकारियों की मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग में एडीजी , डीआईजी , एसएसपी , एसपी सिटी समेत कई इंस्पेक्टर शामिल हैं. देर रात कई इलाकों में उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी की गई. अब तक 30 से ज्यादा उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद हालात अभी सामान्य बने हुए हैं. माहौल शांत है. लोगों की आवाजाही सड़कों पर नजर आ रही है. पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया गया है. हिंसा के इस मामले में पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया.
बरेली में प्रदर्शन के दौरान आई लव मोहम्मद की नारेबाजी की गई थी. साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग भी की थी. इसके कारण 10 पुलिस वालों को छर्रे लगे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.