मोतिहारी। टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डीएम ने उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों को बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान 14 अगस्त तक चलाया जायेगा। जिसमें 10 लाख व्यक्तियों के स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखण्डों में समन्वय बैठक आयोजित करें। जिससे लक्ष्य को असानी से प्राप्त किया जा सके।
उन्होने डीपीएम जीविका को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में स्क्रीनिंग के लिये जीविका दीदी का सहयोग लें। उन्होने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इसमें पंचायती राज प्रतिनिधियों से भी अभियान की सफलता के लिए सहयोग लिया जाय। सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि विशेष कर स्लम क्षेत्र व महादलित बस्तियों में शिविर लगाकर व्यक्तियों की स्क्रीनिंग किया जाए।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अपील की गयी कि अपने स्तर से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित करें। जिससे टीबी के मरीजों को पोषक आहार मिल सके। इस पूरे अभियान की सफलता के लिए डीडीसी को नियमित अनुश्रवण के लिये निर्देश दिया गया। बैठक में सदर एसडीओ,डीपीओ शिक्षा विभाग, डीपीएम जीविका, जिला संचारी रोग पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) उपस्थित थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play