Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के अपर रेल मंडल प्रबंधक अनूप कुमार पटेल ने मंगलवार को डांगोवापोसी का दौरा किया। पिछले शनिवार और रविवार को भारी बारिश के कारण डांगोवापोसी में जल भराव स्थिति बन गई थी, जिसके चलते डांगवापोसी के रेल कर्मियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
सारंडा कालोनी में पानी जम जाने के कारण जेसीबी से कॅालोनी की चारदिवारी गिराकर पानी निकासी किया गया। कई रेलवे क्वार्टरों में पानी घुस जाने कारण उनके फ्रीज, कुलर एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरणों के साथ साथ बाईक, स्कूटी और कार को भी काफी क्षति पहुंची है। एडीआरएम के द्वारा क्षति का निरीक्षण किया गया।
एडीआरएम ने कॉलोनी के ड्रेनेज सिस्टम का जायजा लिया। उन्होंने कालोनी के ड्रेनेज और मदर ड्रेनेज दोनों का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकरियों को नाली को दुरुस्त करने एवं बारिश समाप्त होते ही चारदिवारी निमार्ण कार्य शुरु करने का दिशा निर्देश दिया। एडीआरएम पटेल ने डांगोवापोसी रेलवे स्टेशन के पास बन रहे रेस्ट हाउस के निमार्ण कार्य का जायजा लिया और बारिश समाप्त होते ही निमार्ण कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। स्टेशन बिल्डिंग प्लेटफार्म एवं स्टेशन के पास स्थित लाबी में जल भराव के बाद का स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान स्टेशन मास्टर कार्यालय, प्लटेफार्म एवं बुकिंग काउंटर इत्यादि तथा स्टेशन के साफ सफाई का जायजा लिया। एडीआरएम पटेल आज स्पीक से डांगोवापोसी एवं आसपास के स्टेशनों का दौरा किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play