Budh Uday 2025: दशहरा पर बुध होंगे कन्या राशि में उदय, इन राशियों को होगा फायदा – AajTak

Feedback
Budh Uday 2025: इस बार दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. पंचांग के मुताबिक, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है. ग्रहों और नक्षत्रों के नजरिए से दशहरा इस बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन बुध देवता कन्या राशि में उदय होने जा रहे हैं. और इसके अगले दिन बुध तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 
ज्योतिष शास्त्र में बुध का उदय होना बहुत ही खास माना जाता है. जानकारों के अनुसार, बुध ग्रह को व्यापार, व्यवसाय तथा वाणी का कारक माना जाता है. साथ ही, इन्हें सभी ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है. जब बुध उदय होते हैं तो इनकी सकारात्मक शक्ति कई राशियों पर खास असर डालती है. इस समय व्यापार, करियर और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छा फल मिलता है. तो चलिए जानते हैं कि बुध के उदय होने से किन राशियों को फायदा होने वाला है. 
1. वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का उदय सुनहरे मौके लेकर आएगा. व्यापार में नई डील मिलने की संभावना है और पार्टनरशिप में फायदा होगा. नौकरी करने वालों को तरक्की और सम्मान मिलेगा. आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स से लोग प्रभावित होंगे और इसका सीधा असर करियर पर दिखेगा.
2. सिंह
सिंह राशि पर बुध की विशेष कृपा रहने वाली है. इस समय बुद्धिमानी और सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी. करियर और बिजनेस में नई दिशा मिलेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक रूप से भी यह समय लाभ देने वाला रहेगा.
3. तुला
तुला राशि के जातकों को बुध के उदय से करियर में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. बिजनेस में विस्तार होगा और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे. यात्रा से भी लाभ होगा. इस समय आपकी योजना और मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News