भारत और श्रीलंका के बीच क्रिकेट टैस्ट श्रृंखला के मैचों का कार्यक्रम घोषित – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
जुलाई 3, 2026 6:52 पूर्वाह्न
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका और भारत के बीच क्रिकेट टैस्ट  श्रृंखला के मैचों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह श्रृंखला 15 से 27 जुलाई तक खेली जाएगी। पहला टैस्ट 15 जुलाई से गाल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टैस्ट 23 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा। यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है। शुभमन गिल के नेतृत्‍व में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में पांचवें स्थान पर है।
श्रीलंका दौरे से पहले, भारत इंग्लैंड के साथ वर्तमान में जारी पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला समाप्‍त करेगा। इसके बाद टीम जिम्बाब्वे के साथ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए रवाना होगी।
इस बीच, मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मैच बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में वर्षा के कारण रद्द कर दिया गया। दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच कल मैनचेस्टर में खेला जाएगा।
9 मिन पहले
views 2
13 मिन पहले
views 1
6 मिन पहले
views 1
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 3rd Jul 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News