Feedback
MP News: नवरात्र को लेकर रायसेन जिले के खंडेरा धाम मंदिर में मेला लगा हुआ है. यहां मेले में काफी भीड़ उमड़ रही है. इसी बीच मेले में अचानक एक हादसा हो गया. यहां झूले का कुंदा टूट गया, जिससे झूले में बैठे लोगों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर लोगों को बचाया. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया.
मंदिर परिसर में लगे मेले में सैकड़ों दुकानें लगी हैं. रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने और खरीदारी के लिए आते हैं. यहां झूले भी लगे हैं. एक गोल सर्कल वाले झूले का अचानक कुंदा टूट गया, इस घटना ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को हक्का-बक्का कर दिया. झूले पर सवार लोग डर गए. गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.
यहां देखें Video
देवनगर थाना प्रभारी ने बताया कि यह झूला इंजन द्वारा नहीं, बल्कि पैरों से चलने वाला था. इसी झूले में एक कुंदा टूट गया, जिससे झूले में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद झूले को तुरंत हटा दिया गया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई.
यह भी पढ़ें: कन्नौज: झूले में फंसकर विग की तरह एक झटके में लड़की के सिर से उखड़ गए पूरे बाल, PGI में चल रहा इलाज
इस घटना के बाद लोग सावधान हो गए. नरसिंहपुर जिले में पिछले वर्षों में बरमान मेले में झूले के टूटने से कई लोगों की मौत और कई घायल हुए थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि मेले में झूले बच्चों और बड़ों दोनों के लिए लोकप्रिय हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाना चाहिए. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मेले में सावधानी बरतें और झूलों का उपयोग करते समय सतर्क रहें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू