विकसित भारत के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान – Dainik Bhaskar

प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने मेहनती युवाओं के सपनों को तोड़ा। वर्षों तक तैयारी करने वाले युवाओं को भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं, भाजपा सरकार पारदर्शी भर्ती प्र
छात्र व युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की भागीदारी से ही पूरा होगा। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर पहुंचे गोरा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने क्रेन की सहायता से विशाल फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया व पारंपरिक तीर-कमान और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, विधायक शंकरलाल डेचा, जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। डूंगरपुर. स्वागत के बाद कार्यक्रम स्थल जाते भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा। गोरा ने कहा कि कुछ दल आदिवासी युवाओं की भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भाजपा शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से इस वर्ग के युवाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में युवा संवाद कार्यक्रमों का विस्तार किया जाएगा ताकि युवाओं को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी मिल सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News