बिहार: फर्नीचर फैक्ट्री में युवक की निर्मम हत्या, ग्राइंडर मशीन से रेत दिया गला – AajTak

Feedback
बिहार के नवादा में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई है जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन इंडस्ट्रियल एरिया में एक फर्नीचर फैक्ट्री से 21 साल के युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोशला गांव निवासी रवि शंकर कुमार के बेटे पुष्पांशु शंकर के रूप में की गई है.
ग्राइंडर मशीन से रेत दिया गला
पुलिस के अनुसार, हत्यारों ने पुष्पांशु की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की है. पहले उसे फर्नीचर फैक्ट्री में मौत के घाट उतारा गया और फिर लकड़ी काटने वाली ग्राइंडर मशीन से उसका गला रेत दिया गया. यही नहीं, हत्यारों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसका मोबाइल फोन भी हथौड़े से तोड़ डाला.
इस घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीपीओ हुलास और रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
सबूत मिटाने के लिए तोड़ दिया मोबाइल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक विभा देवी भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा.
फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश या आपसी विवाद हो सकता है.
एसपी अभिनव धीमान ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया और कहा कि इस हत्याकांड को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News