मनरेगा की जगह शुरू की गई नई योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण का आगाज गुरुवार को जिले की 30 ग्राम पंचायतों से किया गया। खेतौसा गांव में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह, पीडी सतीश चन्द पाण्डेय, डीडीओ गजेन्द्र प्रताप सिंह, डीसी अमित सिंह परिहार के अलावा बीडीओ संदीप तिवारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फार रोजगर एंड आजीविका मिशन की शुरुआत होने से अब श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। खेती-किसानी के 60 दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी दी जाएगी। ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पीडी सतीश कुमार पाण्डेय और डीसी मनरेगा अमित कुमार परिहार ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने वाला अभियान है। इस दौरान डीएम ने पांच महिला व पांच पुरुष श्रमिकों को फावड़ा और तसला वितरित कर सम्मानित किया। डीएम ने छायादार, फलदार और औषधीय पौधे रोपित किए。
धौरहरा, संवाददाता। गुरुवार को ग्राम पंचायत जंगलवाली कुमेहना से वीबीजीरामजी योजना की शुरुआत की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बीडीओ गगन दीप सिंह, एडीओ अनुज अवस्थी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play