राजस्थान: कोचिंग जाती नाबालिग को रोज छेड़ते, निकाह कर धर्मांतरण का बनाते दबाव, तेजाब फेंकने की भी धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार – AajTak

Feedback
राजस्थान के टोंक जिला मुख्यालय पर एक कोचिंग संस्थान में कोचिंग के लिए आते-जाते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, निकाह और धर्मांतरण ना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने जैसी धमकियां देने वाले समुदाय विशेष के पांच नामजद आरोपियों में से दो को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी ताहिर और एक अन्य फाईज शामिल हैं.
छेड़छाड़ में शामिल पांच नामजद आरोपियों ने 26 सितंबर की शाम कोचिंग संस्थान के संचालक हेमराज जाट पर भी जानलेवा हमला कर दिया था, जब उन्होंने आरोपियों की छेड़छाड़ का विरोध किया. पांचों आरोपी हथियारों से लैस होकर अचानक कोचिंग संस्थान में पहुंचे और हेमराज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
26 सितंबर की रात पीड़ित नाबालिग ने कोतवाली थाना में पोक्सो एक्ट में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि पांचों आरोपी रोज़ाना कोचिंग आते-जाते समय न केवल छेड़छाड़ करते थे, बल्कि एक माह से उसे रास्ते में रोक कर धर्मांतरण और निकाह ना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देते रहे. घटना वाली दोपहर पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई. उसने अपनी रिपोर्ट में आमिर मेवाती, राहिल मेवाती, ताहिर मेवाती और फाईज़ मेवाती को नामजद किया.
पुलिस ने ली रिमांड
पुलिस ने ताहिर और फाईज़ को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें निवाई में अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. मजिस्ट्रेट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा. शेष तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है.
पुलिस ने आरोपियों के हौंसलों को तोड़ने के लिए मौके पर तस्दीक कराई और आरोपियों की पैदल परेड भी कराई. इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया.
हिंदूवादी संगठनों और ग्रामीणों का आक्रोश
घटना को लेकर कोचिंग संचालक के गांव के लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया. उन्होंने पांचों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा. बीते दिन इसी मांग को लेकर डारडाहिंद के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया.
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे और मामले की गहन जांच जारी है, ताकि नाबालिग और कोचिंग संचालक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News