Bank Holiday: आज यानी सोमवार (29 सितंबर 2025) को कई जगहों में बैंक की छुट्टी रहने वाली है। महासप्तमी और दुर्गा पूजा के कारण कुछ जगहों में प्राइवेट और निजी दोनों बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि आरबीआई कलैंडर के मुताबिक इस का ऐलान किया गया है।
आरबीआई हर साल ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस एक्ट के तहत छुट्टी के दिन चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज प्रोसेस नहीं होते है। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो देंखे कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
29 सितंबर 2025 (सोमवार) को महासप्तमी और दुर्गा पूजा के कारण अगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता में बैंक बंद रहने वाले हैं।
महासप्तमी और दुर्गा पूजा के कारण आज बैंक की छुट्टी है लेकिन आप बैंक की छुट्टी होने पर भी बिना किसी परेशानी के यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं और इंटरनेट बैंकिंग का भी बिना किसी रूकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।
भारत ने 28 सितंबर 2025 को दुबई में पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता। रिंकू सिंह ने जीत का शॉट लगाया, जो पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे थे। भारत ने 20 रन पर तीन विकेट खोने के बावजूद जीत हासिल की। तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह जीत 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार का बदला भी है।