कोटा: शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से टीवी एक्ट्रेस के दो बेटों की मौत – AajTak

Feedback
राजस्थान के कोटा में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया. यहां अनंतपुरा थाना क्षेत्र की दीपश्री मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 403 में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इस हादसे में टीवी एक्ट्रेस रीता शर्मा के दोनों बेटे शौर्य (15) और वीर (10) की दम घुटने से मौत हो गई. वीर टीवी एक्टर था और कई सीरियल्स व राजस्थानी गानों में काम कर चुका था, जबकि बड़ा बेटा शौर्य जेईई की तैयारी कर रहा था और अंडर-100 रैंक हासिल कर चुका था.
रात में अकेले सो रहे थे बच्चे
थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुआ. घटना के समय पिता जितेंद्र शर्मा (कोटा में कोचिंग टीचर) जागरण में गए हुए थे और मां रीता शर्मा (टीवी एक्ट्रेस) मुंबई में शूटिंग पर थीं. घर में दोनों बच्चे अकेले सो रहे थे. तभी शॉर्ट सर्किट से ड्रॉइंग रूम में आग लगी और फ्लैट में धुआं भर गया. इसी दौरान दम घुटने से दोनों की जान चली गई.
यह भी पढ़ें: सवाई माधोपुर, कोटा… बाढ़-बारिश में डूबे राजस्थान के ये शहर, बचाव के लिए आ रहे NDRF जवानों की गाड़ी पलटी- VIDEOS
पड़ोसियों ने दी सूचना, दरवाजा तोड़कर निकाले गए बच्चे
रात करीब 1:30 बजे ऊपर फ्लोर पर रहने वालों ने फ्लैट से धुआं उठता देखा. जिसके बाद उन्होंने तुरंत जितेंद्र शर्मा को कॉल किया. मौके पर पहुंचकर लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. अंदर दाखिल होने पर बड़ा बेटा शौर्य बाथरूम के पास गिरा मिला, जबकि छोटा बेटा वीर ड्रॉइंग रूम के फर्श पर पड़ा था. दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
पिता बोले – अब तक बच्चों के इंटरव्यू होते थे, आज मौत की खबर बनी
अपने दोनों बेटों को खोने के बाद पिता जितेंद्र शर्मा का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल था. उन्होंने कहा – “अब तक मेरे बच्चों के इंटरव्यू होते थे, लेकिन आज उनकी मौत की खबर बन रही है. छोटा बेटा वीर चार दिन बाद मुंबई में फिल्म की शूटिंग के लिए जाने वाला था और बड़ा बेटा कोचिंग के टॉपर्स में गिना जाता था.”
वीर ने निभाया था ‘भरत’ का किरदार, फिल्म में भी काम मिलने वाला था
जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय वीर टीवी सीरियल “श्रीमद रामायण” में भरत का किरदार निभा चुका था. इसके अलावा कई टीवी शो और राजस्थानी गानों में भी उसने अभिनय किया था. वीर सैफ अली खान की आने वाली फिल्म में उनके बचपन का किरदार निभाने वाला था.
आई डोनेशन की जताई इच्छा
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि फ्लैट के ड्रॉइंग रूम का पूरा फर्नीचर जल चुका था और घर के अन्य हिस्सों में भी आग के निशान मिले. उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है. साथ ही शहर की सभी मल्टी स्टोरी इमारतों में फायर सेफ्टी की जांच होगी और जहां भी फायर एनओसी नहीं मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी.
पिता जितेंद्र शर्मा ने अपने दोनों बेटों की आंखें डोनेट करने की इच्छा जताई है.
पड़ोसी बोले – बच्चों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं में फंस गए
आठवें फ्लोर पर रहने वाले पड़ोसी राकेश गुप्ता ने बताया कि जब लोग जागरण से लौटे तो सूचना मिली कि शर्मा परिवार के फ्लैट से धुआं निकल रहा है. सभी दौड़कर पहुंचे और गेट तोड़ा. ड्रॉइंग रूम का सोफा और फर्नीचर जल चुका था. बच्चों ने बाहर निकलने की कोशिश की थी, लेकिन धुएं की वजह से वे बाहर नहीं आ सके.
पोस्टमॉर्टम मां के पहुंचने के बाद हुआ
टीवी एक्ट्रेस रीता शर्मा हादसे के समय मुंबई में थीं. सूचना मिलते ही वे कोटा पहुंचीं. उनके पहुंचने के बाद ही दोनों बच्चों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया. जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट फ्लैट के प्लग बोर्ड में हुआ था, जिससे आग लगी और यह बड़ा हादसा हो गया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News