भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया: देवली में देर रात तक जश्न, आतिशबाजी और जयकारों से गूंजा शहर – Dainik Bhaskar

भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देवली शहर में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। टीम इंडिया के विजयी रन बनाते ही युवा सड़कों पर उतर आए और भारत माता की जय के नारों के साथ जुलूस निकाला।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 146 रन बनाए थे। जवाब में, भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गेंद शेष रहते 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने इस साल एशिया कप में पाकिस्तान पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।
शहर के विभिन्न इलाकों में आधी रात तक आतिशबाजी होती रही और हर तरफ तिरंगे लहराते नजर आए। युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामे भारत की जीत का जश्न मनाया। अटल उद्यान में आयोजित डांडिया महोत्सव में भी विशेष उत्साह देखा गया, जहां बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे।
मैच समाप्त होते ही, पार्षद पंकज जैन के नेतृत्व में युवाओं ने अटल उद्यान से बस स्टैंड तक एक विशाल जुलूस निकाला। बस स्टैंड परिसर में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए भारत की जीत का जश्न मनाया। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर पार्षद पंकज जैन ने कहा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि देश के युवाओं के जोश और जुनून की जीत है। उन्होंने देवली के हर नागरिक को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस दौरान सीरज साहू, अनुज खटीक, आशीष लक्षकार, सजग खंडेलवाल, पारस साहू समेत एक दर्जन से अधिक युवा मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News