Bihar Chunav 2025 LIVE: नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बड़ी बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर – News18 Hindi

बिहार चुनाव लाइव: कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हाल ही में संपन्न विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की पूरी प्रक्रिया ‘‘छलावा’’ साबित हुई है और इसे शुरू से ही अपारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया. राजेश राम ने बयान जारी कर कहा, ‘‘यह वह प्रक्रिया थी जिसकी न तो जनता और न ही राजनीतिक दलों ने कोई मांग की थी. इसके बावजूद इसे इतनी लापरवाही और अपारदर्शिता के साथ किया गया कि कई बार उच्चतम न्यायालय को दखल देना पड़ा, ताकि कम-से-कम न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का पालन हो सके.’’ उन्होंने कहा कि अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ज्ञानेश गुप्ता इस प्रक्रिया को ‘‘सफल’’ बता रहे हैं जबकि वास्तव में इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता गंभीर सवालों के घेरे में है.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक और सर्वे सामने आया है. इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता अब भी बरकरार है. नए JVC पोल सर्वे के मुताबिक जदयू (JD(U)) को इस बार बड़ा फायदा हो सकता है. पार्टी को 53 सीटें मिलने का अनुमान है, जो 2020 में मिली सीटों से 10 ज्यादा है. खास बात ये भी है कि अगस्त महीने में आए सर्वे में जदयू को सिर्फ 29 सीटें मिलती दिख रही थीं. लेकिन अब ये आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है.
बिहार विधनसभा लाइव: बिहार में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की एक बड़ी और अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक आज (बुधवार, 1 अक्टूबर, 2025) दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी. माना जा रहा है कि यह बैठक आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार का अंतिम बड़ा नीतिगत फैसला लेने का अवसर हो सकता है. लिहाजा कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
विधानसभा चुनाव लाइव: बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक डॉ. संजीव कुमार जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होने वाले हैं. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, डॉ. संजीव कुमार आगामी 3 अक्टूबर को औपचारिक रूप से JDU छोड़कर RJD की सदस्यता ग्रहण करेंगे. तेजस्वी यादव इस बड़े दलबदल को खुद अंजाम देंगे. बताया जा रहा है कि RJD नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद परबत्ता जाकर डॉ. संजीव सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे.
बिहार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के बेटे को रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिली है. बदमाशों ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की है. धमकी मंगलवार की शाम को एक अनजान नंबर से फोन कर दी गई. फोन करने वाले ने साफ कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा. मंत्री के पुत्र ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस कॉल डिटेल्स खंगालने के साथ-साथ तकनीकी टीम की मदद से फोन करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
Bihar Chunav: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुस्लिम नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी दफ्तर में होने जा रही है. इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनावों के मद्देनजर मुस्लिम वोटरों को साधने और उन्हें लेकर रणनीति बनाने पर चर्चा होने की संभावना है. इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री विजय चौधरी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
Bihar Chunav: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उनके लिए राजनीति का आधार जाति नहीं, बल्कि ‘बिहारी पहचान’ है. पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट’ की बात करेंगे और उनकी पार्टी जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देती है. उन्होंने विरोधी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता ‘एम-वाई’ (मुस्लिम-यादव) का तमगा गर्व से पहनते हैं, वे हमेशा जाति आधारित राजनीति करते रहेंगे, जबकि उनकी पार्टी के लिए ‘एम-वाई’ का मतलब ‘महिला और युवा’ है. पासवान ने कहा कि बिहार की राजनीति में अब महिलाओं और युवाओं की ताकत को केंद्र में रखने का समय आ गया है. इसके अलावा, राजग के सहयोगी चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की भी मांग की, और मतदाता सूची जारी होने पर विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना को केवल ‘वोट बैंक की राजनीति’ बताया.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News