—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ’28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल’ का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर में डर, रहस्य और इंसानियत की हकीकत को दिखाया गया है. यह फिल्म दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी दिखाएगी. फिल्म को 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा.
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को इस बार शाहरुख खान होस्ट करने वाले हैं. ये शो 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा. बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आज बर्थ एनिवर्सरी है. शारदा सिन्हा म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी थीं. ‘मैंने प्यार किया’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने गानों से ऑडियंस का दिल जीता था. इसके साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे है. लेटेस्ट एपिसोड में नेहल चुडासमा और तान्या मित्तल ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा और दोनों में खूब बहसबाजी हुई. इससे घर का माहौल भी टेंशन में आ गया.
यह भी पढ़ें: OG BO Collection Day 6: पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने इन 5 फिल्मों को चटाई धूल, छठे दिन कितनी की कमाई?
पवन कल्याण की एक्शन मूवी ‘ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6 दिनों में 237.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारत में पवन कल्याण की फिल्म ने अभी तक 154.85 करोड़ की ही कमाई की है. आने वाले वीकेंड में ये आंकड़ा और भी बढ़ने वाला है. एंटरटेनमेंट जगत की ऐसी ही चटपटी खबरें जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर ताजा अपडेट्स सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी.
अविका गौर पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ पर वेडिंग का ऐलान किया था. ऐसे में अब वो मिलिंद चंदवानी की दुल्हनिया बन चुकी हैं. शादी के बाद उनकी दुल्हन के गेटअप में पहली फोटो भी सामने आई है. देखिए…
https://www.instagram.com/p/DPQStf7E0OQ/?igsh=NjI0YmtqNTRiM29z&img_index=3
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल” का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर में डर, रहस्य और इंसानियत की हकीकत को दिखाया गया है. यह फिल्म दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी दिखाएगी. फिल्म को 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा.
https://www.youtube.com/watch?v=LixDSK0BRFs&list=RDLixDSK0BRFs&start_radio=1
धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच इंटेंस केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. ये दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर.
अमेरिकन सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ के सीजन 4 का आगाज हो गया है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है. ये सीरीज अगले साल 2026 में रिलीज होने जा रही है.
https://www.instagram.com/p/DPL8Wm2FZ45/?utm_source=ig_embed&ig_rid=68c3dc37-4477-45e8-aa8b-78e5d838cfd4
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को इस बार शाहरुख खान होस्ट करने वाले हैं. ये शो 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा. ये शो अहमदाबाद के कांकरिया लेक स्थित ईकेए एरिना में आयोजित होगा.
https://www.instagram.com/p/DJUS5pnoE47/?img_index=1
सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सोनम और आनंद आहूजा अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं. हालांकि अभी तक सोनम और उनके पति आनंद ने इस पर कोई अपडेट शेयर नहीं की है.
https://www.instagram.com/p/DO756UQimD7/?img_index=1
‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना भट्ट का दर्द छलक उठा. एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स के डिवोर्स पर बात की है. फरहाना ने बताया कि उनके पापा ने उनकी मम्मी को चीट किया था, उसके बाद दोनों की राहें अलग हो गई थी.
जुबीन गर्ग की मौत की जांच के मामले में सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट आयोजक श्यामकानु महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को 14 दिनों तक असम पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा.
‘बिग बॉस 19’ फेम कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया कि अभिषेक ने मुझे चीट किया है और उनके कई महिलाओं के साथ संबंध थे.
https://www.instagram.com/p/DOtGpqzkqwa/?hl=en&img_index=1
संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह की जगह रणबीर कपूर को मिल गई है. डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अब रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि इस पर मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. पति पत्नी और पंगा के सेट पर ही दोनों ने शादी रचाई है. शादी के बाद कपल ने ढोल पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/reel/DPOU6JDk7bl/?utm_source=ig_embed&ig_rid=13f27c3c-deb1-494d-bc7d-524f08b1249c
‘बिग बॉस 19’ में कैप्टन फरहाना को घरवालों को लायकता के हिसाब से रैंकिंग करने की पावर मिली है. इस पर फरहाना ने अशनूर पर निशाना साधा, जिसके बाद अशनूर और अभिषेक फरहाना पर आग बबूला हो गए.
Ratings Task – Bigg Boss introduces Farrhana in anokha waypic.twitter.com/QgpIRo0cIf
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 30, 2025
Ratings Task – Bigg Boss introduces Farrhana in anokha waypic.twitter.com/QgpIRo0cIf
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार छठे दिन पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने 7.25 करोड़ की कमाई की है. भारत में इस फिल्म का कलेक्शन 6 दिनों में 154.85 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस फिल्म ने 237.3 करोड़ का कलेक्शन किया है.
बिहार की ‘कोकिला’ शारदा सिन्हा की आज बर्थ एनिवर्सरी है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शारदा सिन्हा का महत्वपूर्ण रोल रहा है. छठ पूजा पर लोग उन्हीं के गाने सुनते हैं. इसके साथ ही शारदा सिन्हा ने ‘मैंने प्यार किया’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ जैसी फिल्मों में गाने गाकर दिल जीता था.
Bihar's Evergreen Folk singer Late Shri Sharda Sinha ji to be awarded with the Padma Vibhushan( second's honorary award in India ) . pic.twitter.com/red5ozx9pV
— Bihari William (@Willaimbihari67) January 25, 2025
Bihar's Evergreen Folk singer Late Shri Sharda Sinha ji to be awarded with the Padma Vibhushan( second's honorary award in India ) . pic.twitter.com/red5ozx9pV
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in