Feedback
उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सनकी शख्स ने अपने ही घर में आग लगा दी. आग लगाने से पहले उसने दो मासूम बच्चों की हत्या कर उनको अंदर बंद कर ताला लगा लिया. मासूमों और किसान समेत परिवार के कुल 6 लोगों की मौत हो गई. इनमें आरोपी मौर्या के साथ उनकी दो बेटियां व उसकी पत्नी भी शामिल थे.
मौर्या की सनक के चलते घर में ट्रैक्टर व बंधे मवेशी भी जल गए. ये बच्चे आरोपी ने अपने घर पर लहसुन की कटाई का काम करने के लिए बुलाए थे. बाद में उसने गड़ासे से उनकी हत्या कर दी और शवों और अपने परिवार को अंदर ही लॉक कर लिया और आग लगा दी. पुलिस अधिकारियों संग स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे तो गांव वाले आग बुझाते दिखे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू