तमिलनाडु में मां के सामने बेटी को बनाया हवस का शिकार, बर्खास्त किए गए दो पुलिसकर्मी, गश्त के दौरान क्या हुआ… – Zee News

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में दो पुलिसकर्मियों ने आंध्र प्रदेश की एक महिला के साथ सामूहिक रेप किया, जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है.
Trending Photos
Tamil Nadu News: सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि अपराधों पर किसी तरह से अंकुश लगाया जाए, इसके बावजूद भी कुछ लोग लगातार कानून से खिलवाड़ करते रहते हैं, तमिलनाडु के दो कांस्टेबलों ने एक घिनौना काम किया, जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने दोनों कांस्टेबलों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. उनकी गिरफ्तारी से पहले ही उन्हें निलंबित कर दिया गया था. जानें पूरा मामला. 

बर्खास्त किए गए कांस्टेबल
जिसके बाद कांस्टेबल डी सुरेशराज और पी सुंदर को अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत बर्खास्त कर दिया गया है, इस मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों को पहले निलंबित कर दिया गया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 30 सितंबर को तिरुवन्नामलाई जिले में एक महिला से बलात्कार के मामले में शामिल दोनों पुलिस कांस्टेबलों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. 

जांचकर्ताओं ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले को लेकर जांचकर्ताओं ने कहा कि पीड़िता और उसकी मां फलों का व्यापार करती थीं और वो आंध्र प्रदेश से तिरुवन्नामलाई आई थीं. रात में गश्त ड्यूटी के दौरान सुरेशराज और सुंदर ने उन्हें रोका. इसके बाद वो युवती और उसकी मां को एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां पर उसकी मां के सामने बेटी के साथ सामूहिक रेप किया.

Add Zee News as a Preferred Source

विपक्ष ने सरकार को घेरा
इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार की कड़ी आलोचना की है. पलानीस्वामी ने कहा, “द्रमुक सरकार को शर्म से झुकना होगा. मैं स्टालिन मॉडल सरकार की निंदा करता हूं, जो महिलाओं को पुलिस से अपनी रक्षा करने के लिए मजबूर कर रही है, जबकि पुलिस उनकी गढ़ होनी चाहिए. जिसपर द्रमुक का कहना है कि ऐसे हर मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है और न्याय और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए कानूनी कार्यवाही में तेजी लाई जा रही है. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News