Jharkhand News: तालाब में बदमाशों ने डाला जहर, 50 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत – Zee News

Jharkhand News: बाभनटोली स्थित एक निजी तालाब में कल रात असामाजिक तत्वों के जहर डालने से 50 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत हो गई. तालाब को लेकर पहले भी कई विवाद हो चुके थे.
Trending Photos
Jharkhand News: गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्र के बाभनटोली स्थित एक निजी तालाब में बीती रात असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया, जिसके बाद तालाब में करीब 50 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत हो गई है. तालाब में जहर डाले जाने की सूचना आस-पास के लोगों और तालाब के मालिक को मिली तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

घटना के बाद तालाब के मालिक गोलू और आस-पास के लोगों के सहयोग से कई क्विंटल मरी हुईं मछलियों को बाहर निकाला गया. तालाब के मालिक ने बताया कि बड़ी ही मेहनत से करीब 50 क्विंटल से अधिक मछली तालाब में डाली थी, लेकिन बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने तालाब में जहर डाल दिया और सभी मछलियों की मौत हो गई. साथ ही, गोलू ने कुछ लोगों पर तालाब से मछली चोरी करने का भी आरोप लगाया है.

ये भी पढे़ं पूर्णिया में बड़ा रेल हादसा, वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत, 1 घायल

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि इस तालाब को लेकर आस-पास के कुछ लोग लगातार विवाद कर रहे थे. कुछ दबंग किस्म के लोगों का कहना है कि इस तालाब को सरकारी तालाब घोषित किया जाए और तालाब के पास सार्वजनिक रास्ता भी बनाया जाए. इस तालाब को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है.
इनपुट: जी बिहार झारखंड
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News