Operation Sindoor: एशिया कप में हारिस रऊफ का जहाज वाला जश्न आपको याद ही होगा, अब भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी करते हुए पाकिस्तानियों को कड़ा रिएक्शन दिया है, सेना ने ये भी संकेत दिया है कि युद्ध के मैदान में भारत हमेशा पाकिस्तान को पटखनी देगा.
Trending Photos
IAF Video: हाल में ही खत्म हुए एशिया कप में भारत ने हर मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी दिया, खेल का मैदान वो या फिर जंग का, भारतीय शूरवीरों के हौसले के आगे हर बार पाकिस्तान को मात खानी पड़ी है. एशिया कप में भारतीय ने न तो पाकिस्तान से हाथ मिलाया और न ही नकवी के हाथ से ट्रॅाफी ली, पाकिस्तान को लेकर खिलाड़ियों में वही गुस्सा था जो हर भारतीय में था, इसी बीच हारिस रऊफ ने फ्लाइट वाला जश्न मनाया तो बुमराह ने उसका कड़ा जवाब दिया, अब IAF ने एक वीडियो जारी करके अपना रिएक्शन दिया है जिसे पाकिस्तानियों को देखना चाहिए कि भारत उन्हें क्या संकेत दे रहा है.
पाकिस्तानियों को जवाब
IAF ने एक वीडियो जारी किया है, ये वीडियो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के शौर्य को दर्शा रहा है. इस वीडियो में सेना के जज्बे को परिभाषित किया गया है. तस्वीरों के माध्यम से सेना के शौर्य से लोगों को रूबरू कराया गया है. वीडियो में रणनीति बनाते हुए सेनाध्यक्ष दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं इसमें आसमान में शौर्य दिखाते हुए फाइटर प्लेन भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में फाइट उड़ाते हुए हाथ का रिएक्शन दिखाया गया है जो पाकिस्तानियों की हरकत का सीधा जवाब दे रहा है, ये वीडियो अंदर तक पाकिस्तानियों के अंदर खौफ पैदा कर देगा.
India’s absolute reach: IAF video showcasing role during Operation Sindoor https://t.co/4ZuetP87NE pic.twitter.com/znCxdiX149
— Sidhant Sibal (@sidhant) October 3, 2025
India’s absolute reach: IAF video showcasing role during Operation Sindoor https://t.co/4ZuetP87NE pic.twitter.com/znCxdiX149
— Sidhant Sibal (@sidhant) October 3, 2025
हारिस रऊफ की जोकरपंथी
भारत औप पाकिस्तान के बीच मैच में गेंदबाज हारिस रऊफ हवाई जहाज वाले इशारे किए जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा, भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा, सोशल मीडिया पर भी रऊफ पर जमकर मीम्स बने. इतना ही नहीं, मैच हारने के बाद रऊफ की पत्नी ने अपने पति पर गर्व दिखाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा, ‘मैच हारे लेकिन जंग जीत ली.’ यह पोस्ट भी विवादों में रहा.
बुमराह ने दिया जवाब
एशिया कप के फाइनल में जब भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड किया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए उनकी फ्लाइट लैंड करा दी. बुमराह के इस रिएक्शन ने खेल प्रेमियों के साथ-साथ सभी देश वासियों का दिल जीत लिया. जिसकी देशभर में काफी चर्चा हो रही थी.
ये भी पढ़ें: ‘हारिस ने जो किया…’ रऊफ की जोकरपंती पर टीम इंडिया से पहला रिएक्शन, असिस्टेंट कोच ने तोड़ी चुप्पी
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.