LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या आज घट गए हैं दाम? – Live Hindustan

मुख्य बातें

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। घरेलू सिलेंडर के दाम पुराने स्तर पर बरकरार हैं। आखिरी बार 7 जून को घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया था। तब कीमतों मं 29 रुपये का इजाफा हुआ था। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो 42 रुपये से 53.50 रुपये तक दाम बढ़ गया है। बता दें, मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। युद्ध शुरू होने के बाद महज दो बार ही घरेलू सिलेंडर का रेट बढ़ा है। वहींं, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस दौरान भारी इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली – 942 रुपये

कोलकाता – 968 रुपये

मुंबई – 941.50 रुपये

चेन्नई – 957.50 रुपये

गुरुग्राम – 950.50 रुपये

नोएडा – 939.50 रुपये

बेंगलुरू – 944.50 रुपये

भुवनेश्वर – 968 रुपये

चंडीगढ़ – 951.50 रुपये

हैदराबाद – 994 रुपये

जयपुर – 945.50 रुपये

लखनऊ – 979.50 रुपये

पटना – 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये

नई दिल्ली – 3113.50 रुपये

कोलकाता – 3255.50 रुपये

मुंबई – 3067.50 रुपये

चेन्नई – 3283 रुपये

गुरुग्राम – 3130 रुपये

नोएडा – 3113.50 रुपये

बेंगलुरू – 3198 रुपये

भुवनेश्वर – 3290 रुपये

चंडीगढ़ – 3136 रुपये

हैदराबाद – 3367 रुपये

जयपुर – 3141 रुपये

लखनऊ – 3236 रुपये

पटना – 3400 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 3152 रुपये

भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत हिस्सा एलपीजी विदेशों से आयात करता रहा है। लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद भारत की आपूर्ति पर असर पड़ा है। जिसके बाद देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत महसूस होने लगी। सरकार ने इससे बचने के लिए घरेलू स्तर पर प्रोडक्शन को बढ़ाया। वहीं, कालाबाजारी को रोकने के लिए नियमों में कड़ाई। मौजूदा समय में 25 दिन में शहरों में और 45 दिन में गावों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने का तुरंत लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन आने वाले समय में स्थिति एक बार फिर से सामान्य हो सकती है। मौजूदा समय में भारत को एक घरेलू सिलेंडर पर 1600 रुपये का खर्च पड़ रहा है। लेकिन देश में इसे 1000 रुपये के करीब बेचा जा रहा है। यानी सीधा-सीधा लगभग 600 रुपये का नुकसान कंपनियों को हो रहा है।

आपूर्ति सामान्य होने के बाद कीमतों में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News