Breaking News Today 20 June 2026 Aaj Ki Taja Khabar: ईरान और अमेरिका के बीच पीस डील (शांति समझौता) साइन हुए अभी 2 दिन भी नहीं हुए हैं कि इस बीच इस जंग के खत्म होने पर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं. ईरान ने जंग छोड़ने की अमेरिका के सामने सबसे बड़ी शर्त लेबनान समेत सभी 5 मोर्चों पर सीजफायर की शर्त रखी है, जिस पर इजरायल लगातार हमलावर है. अलजजीरा के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत कर साफ कर दिया कि अगर पीस डील टूटती है तो वॉशिंग्टन ही इसका जिम्मेदार होगा.
इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
दिल्ली के विकास पुरी में सर्वोदय बाल विद्यालय से विजुअल
#WATCH | Delhi | Preparations are underway for the NEET-UG Exam 2026.
(Visuals from Sarvodaya Bal Vidyalaya in Vikaspuri) pic.twitter.com/HlQUaAoWvW
— ANI (@ANI) June 20, 2026
Breaking News Today 20 June: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी उर्फ सरिना को पुलिस ने किया गिरफ्तार. जहांगीर की गिरफ्तारी के बाद सरिना ने फलता में कई विरोध प्रदर्शनों का किया था आयोजन.
Breaking News Today 20 June: सासाराम बिहार, वाराणासी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में खराबी आने के कारण करीब 5 घंटे से शिहु सागर और कुम्हाउ रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी है. ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी बताई जा रही है.
#WATCH | Sasaram, Bihar | The Varanasi-Ranchi Vande Bharat Express was stranded for over four and a half hours between the Shiu Sagar and Kumhau railway stations on the DDU-Gaya rail section due to sudden malfunctions of the braking system. pic.twitter.com/Jtv0WsPymI
— ANI (@ANI) June 20, 2026
Breaking News Today 20 June: सिक्किम के नाथुला से शुरू होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा की आज से शुरुआत हो रही है.
Breaking News Today 20 June: भारत की पहली 8 लेन वाली सुरंग आज 20 जून से खुल जाएगी. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की यात्रा को और सुगम और आरामदायक बनाने के लिहाज से यह बड़ी उपलब्धि है.
Breaking News Today 20 June: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंच जाएंगे. वह यहां 21 जून (रविवार) को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे. यहां प्रधानमंत्री के साथ 35000 लोग एक साथ योग करते दिखाई देंगे.
Breaking News Today 20 June: अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में होने वाली पहली औपचारिक वार्ता शुक्रवार को टलने के बाद एक बार फिर पटरी पर आने की उम्मीद है. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं.
Breaking News Today 20 June: कोलकाता, पश्चिम बंगाल- शहर केरेड रोड पर इंटरनेशनल योग दिवस 2026 की तैयारियों के दृश्य. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रविवार को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे.
Breaking News Today 20 June: महाराष्ट्र- ठाणे के भिवंडी में गंभीर हो रहा है फूड पॉइजनिंग का मामला
#WATCH | Thane, Maharashtra | On a multiple suspected food poising cases after the patients consumed food from a Bhiwandi food stall, Chief Medical Officer at IGM Hospital, Madhuri Panahare, says, "Up to 5.30 yesterday, 11 patients were admitted. This morning, there were 37.… pic.twitter.com/cij6STixX1
— ANI (@ANI) June 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED