बेगूसराय में पति को कमरे में बंद कर महिला से गैंग रेप का आरोप, क्या है पूरा मामला? – BBC

इमेज स्रोत, SANTOSH KUMAR
(इस रिपोर्ट के कुछ अंश आपको विचलित कर सकते हैं.)
बिहार के बेगूसराय ज़िले में 28 साल की एक युवती से गैंग रेप का मामला सामने आया है.
इस मामले में दर्ज एफ़आईआर के मुताबिक़ सिमरिया घाट इलाक़े में 11 जून की रात 28 साल की महिला के साथ गैंग रेप किया गया.
महिला के पति ने दावा किया है मेडिकल जांच के दौरान महिला के गुप्तांग से गोली, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े निकाले गए हैं.
महिला की ओर से दर्ज एफ़आईआर में तीन लोगों को अभियुक्त के तौर पर नामजद किया गया है. दो अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है.
महिला ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बात करते हुए कहा, ''11 जून को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मैं घर में ही बने टॉयलेट में गई थी. तभी पांच बदमाशों ने घर में सोए मेरे पति का रूम बाहर से बंद कर दिया. टॉयलेट से निकलते ही उन बदमाशों ने मुझे पकड़ लिया."
"फिर बदमाशों ने बारी-बारी से मेरा रेप किया. उन्होंने मेरे शरीर पर ब्लेड मार दिया और फिर मुझे पीटने लगे. मैं बेहोश हो गई. मैं टॉयलेट में पड़ी थी. ''
इस बारे में बीबीसी ने महिला के पति से बात की.
समाप्त
वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.
एपिसोड
समाप्त
उन्होंने कहा, "पत्नी की आवाज़ सुनकर मैं घर से निकला लेकिन बाहर से गेट बंद था. मैंने पड़ोसी को फ़ोन कर गेट खुलवाया. पत्नी की हालत देखकर मैंने पुलिस को फ़ोन किया और उसे तुरंत अस्पताल ले गया. हम लोग बरौनी अस्पताल गए. हमें वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.''
पति ने कहा, ''वहां उनका इलाज किया गया लेकिन पत्नी के शरीर के अंदरूनी हिस्से में तेज़ दर्द हो रहा था. उस दौरान मेडिकल हुआ. मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि पत्नी के साथ गैंग रेप हुआ है, इस वजह से दर्द हो रहा है. हम घर चले आए. लेकिन दर्द लगातार बना रहा तो 17 जून को फिर सदर अस्पताल पहुंचे. वहां जांच के दौरान गुप्तांग से गोली, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया. पत्नी को अभी भी दर्द है.''
बेगूसराय जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा, "मैंने एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है. बोर्ड को मामले की गहन जांच करनी चाहिए. एक महिला डॉक्टर की अध्यक्षता में बोर्ड बनाकर जांच कराई जानी चाहिए. महिला के निजी अंगों के भीतर कुछ वस्तुएं पाई गई हैं."
महिला के पति ने बताया कि तीन महीने पहले भी तीन बदमाशों ने उनके घर में घुसकर पत्नी से रेप करने की कोशिश की थी. बदमाशों ने उनसे मारपीट भी की और घर में रखे पैसे और जेवर ले भाग गए थे.
उन्होंने कहा कि उस घटना के बारे में पुलिस को सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई.
समाप्त
इमेज स्रोत, ANI
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने कहा,"घटना की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है. फ़रार अभियुक्तों को गिरफ़्तार करने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है.''
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''सर्वाइवर के आरोपों के आधार पर 13 तारीख को एफ़आईआर दर्ज़ की गई थी. उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और बयान दर्ज किया गया. इस घटना का आरोपी उसी गांव का रहने वाला है. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके शरीर से कुछ वस्तुएं बरामद कीं. अब तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है. एफ़आईआर में महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है और तीन लोगों को नामजद किया है."
जबकि चकिया थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने बताया, "पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर रही है. घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ़्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा.''
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
समाप्त
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News