कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएच.डी नामांकन 22 जून से – Live Hindustan

चाईबासा।कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएच.डी में चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 22 जून से 7 जुलाई तक संबंधित स्नातकोत्तर विभागों में किया जाएगा। पीएच.डी नामांकन शुल्क 10 हजार रुपया निर्धारित किया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में कुल 89 चयनित शोधार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। इनमें 30 से अधिक अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ ) धारक हैं, जो विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता एवं अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शोध किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान और गुणवत्ता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा शोधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने शोध कार्यों के माध्यम से समाज, क्षेत्र एवं राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देंगे।कुलपति ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में जेआरएफ धारकों का चयन विश्वविद्यालय में उच्च गुणवत्ता वाले शोध की संभावनाओं को और मजबूत करेगा तथा शोध संस्कृति को नई दिशा प्रदान करेगा।
पीएच.डी. नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी, चयन सूची एवं अन्य आवश्यक निर्देश कोल्हान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर अपने संबंधित विभागों में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News