8th Pay Commission: 8वें पे कमीशन की लखनऊ में होने जा रही है बड़ी मीटिंग, क्या है इसका मकसद – Live Hindustan

मुख्य बातें

8th Pay Commission Lucknow Meeting: 8वें पे कमीशन की एक बड़ी मीटिंग लखनऊ में होने जा रही है। यह मीटिंग अगले हफ्ते होगी। इनकी तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। 8वें वित्त आयोग की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार लखनऊ में मीटिंग 22 और 23 जून को होगी। इन डेट्स की जानकारी पे कमीशन ने 21 मई को ही दे दी थी। बता दें,पे कमीशन इस समय देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मीटिंग्स कर रहा है।

कोलकाता में 8वें कमीशन की मीटिंग होगी। इस शहर में आयोग के सदस्य 9 जुलाई और 10 जुलाई को मीटिंग करेंगे। इससे पहले 6 और 7 जुलाई को पे कमीशन की मीटिंग उड़ीसा में है। यह बैठक भुवनेश्वर में होगी। बता दें, इससे पहले पे कमीशन की मीटिंग 13 और 14 मई को दिल्ली में हो चुकी है। आयोग सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों और सदस्यों से मिल रहा है। यह मीटिंग्स देश भर में इसलिए आयोजित की जा रही हैं जिससे सभी इलाकों की बात और उनकी मांग को पता लगाया जा सके।

कर्मचारियों और उनसे जुड़े संगठन लगातार अधिक फिटमेंट फैक्टर्स की डिमांड पे कमीशन के सामने कर रहे हैं। आयोग की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान अबतक नहीं हुआ है। बता दें, जितना अधिक फिटमेंट फैक्टर्स होगा उतना अधिक बेसिक पे बढ़ेगा।

6वें वेतन आयोग के दौरान पे कमीशन ने 1.86 फिटमेंट फैक्टर रखने की अनुशंसा की थी। 10 साल के बाद सातवें वित्त आयोग ने 2.57 फिटमेंट फैक्टर तय किया था। जिसके बाद बेसिक पे 7 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इस बार कर्मचारियों और पेशनर्स संगठनों की तरफ से 3 से 4 के बीच फिटमेंट फैक्टर रखने की डिमांड हो रही है। अब देखना है कि आयोग कितना फिटमेंट फैक्टर तय करता है। बता दें, 8वें पे कमीशन का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। इस आयोग के पास 18 महीने का समय है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट को तैयार करना है।

7वां वित्त आयोग 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो चुका है। 8वां पे कमीशन 1 जनवरी 2026 से लागू है। क्योंकि अभी रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है और सरकार की तरफ से मंजूरी भी नहीं मिली है। यही वजह है कि इस समय 7वें पे कमीशन के आधार पर लोगों को सैलरी मिल रही है। लेकिन एक बार रिपोर्ट लागू हो जाए उसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर के हिसाब से एक मुश्त पैसे का भुगतान होगा।

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News