By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने रन की रफ्तार बढ़ा दी और टीम को 400 रन के पार पहुंचा दिया. इसके साथ ही जडेजा के साथ दोहरा शतकीय साझेदारी भी हो गई.
ध्रुव जुरेल ने शतक के अपने इंतजार को खत्म कर दिया है. जुरेल ने मिडविकेट पर एक चौका जमाकर इंटरनेशनल करियर का पहला शतक पूरा किया. वो टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 12वें विकेटकीपर हैं. वहीं जडेजा भी अपने शतक के करीब हैं.
ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की साझेदारी बड़ी हो रही है और टीम इंडिया भी अब 350 रन के पार पहुंच गई है. साथ ही ध्रुव जुरेल भी 80 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
अहमदाबाद टेस्ट में अभी तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप ध्रुव जुरैल और रवींद्र जडेजा के बीच हुई है. इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है. दोनों ही बल्लेबाज अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं.
अहमदाबाद टेस्ट में तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. इस सेशन में भारत थोड़े तेजी से रन बनाकर स्कोर बोर्ड चलाना चाहेगे. अच्छी बात ये है कि जडेजा और जुरैल के तौर पर दो सेट बल्लेबाज विकेट पर मौजूद हैं.
अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने चाय तक 4 विकेट खोकर 326 रन बनाए हैं. वहीं उसकी बढ़त 164 रन की हो गई है.
अहमदाबाद टेस्ट में ध्रुव जुरैल के बाद रवींद्र जडेजा ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है. जडेजा ने अर्धशतक का जश्न मैदान पर बल्ले को तलवार की तरह भांजकर मनाया. अब तक पहली पारी में भारत के 4 बल्लेबाज फिफ्टी प्लस स्कोर बना चुके हैं.
अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 300 के पार पहुंच चुका है. जडेजा और जुरैल दोनों क्रीज पर जमे हैं.
ध्रुव जुरैल ने अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया. अर्धशतक जमाने के बाद उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर सैल्यूट किया और उसका जश्न मनाया.
अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 100 से ज्यादा रन की बढ़त बना ली है. ध्रुव जुरैल और रवींद्र जडेजा विकेट पर जमे हैं और दोनों के बीच एक अच्छी पार्टनरशिप बनती दिख रही है.
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल ने मैच का पहला छक्का लगाया. उन्होंने ये छक्का वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज के खिलाफ लगाया. ध्रुव जुरैल के बाद रवींद्र जडेजा ने भी छक्के मारने की पार्टी जॉइन की. उन्होंने वारिकन के एक ही ओवर में 2 छक्के लगाए.
अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन ,दूसरे सेशन का खेल शुरू होते ही केएल राहुल आउट हो गए. उन्होंने 197 गेंदों का सामना करते हुए पूरे 100 रन बनाए
अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है. दूसरे दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट खोकर 218 रन बनाए. उसने वेस्टइंडीज पर अब तक पहली पारी में 56 रन की बढ़त ली है.
अहमदाबाद टेस्ट में केएल राहुल का शतक पूरा हो गया है. ये उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक है. वेस्टइंडीज के खिलाफ ये उनका दूसरा और भारतीय जमीन पर भी जमाया हुआ दूसरा शतक है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 200 रन पूरे कर लिए हैं. इस बीच केएल राहुल शतक के पास पहुंच चुके हैं.
अमदाबाद टेस्ट में गिल और राहुल 2 रन से शतकीय साझेदारी करने से चूक गए. इन दोनों के बीच 193 गेंदों पर 98 रन की ही साझेदारी हो सकी. दोनों के बीच पार्टनरशिप गिल के आउट होने से टूटी, जिन्होंने 100 गेंदों में 50 रन बनाए.
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में अर्धशतक ठोका है. ये उनके टेस्ट करियर का 8वां अर्धशतक रहा, जो कि 94 गेंदों में आया. गिल का ये अर्धशतक खास इसलिए रहा क्योंकि ये उनके बतौर कप्तान घर में खेल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में आया है
केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच अहमदाबाद टेस्ट में बड़ी पार्टनरशिप बनती हुई दिख रही है.दोनों बल्लेबाज शतकीय साझेदारी की ओर बढ़ चले हैं. इसका सबसे बड़ा असर ये हुआ है कि भारत ने वेस्टइंडीज पर बढ़त बनाना शुरू कर दिया है.
केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. वो इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने बेन डकेट को पीछे छोड़ा, जिनके 602 रन थे.
अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. केएल राहुल और शुभमन गिल अपनी पारी को अब वहीं से आगे बढ़ाते दिखेंगे जहां पर इन्होंने पहले दिन छोड़ा था. दूसरे दिन भारत का पूरा फोकस बड़े स्कोर पर होगा.
अहमदाबाद टेस्ट में केएल राहुल अगर शतक जड़ते हैं तो ये वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका दूसरा शतक होगा. ये भारत में भी उनका दूसरा शतक होगा. वहीं उनके टेस्ट करियर का ये ओवरऑल 11वां शतक होगा.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में दूसरे दिन का खेल सुबह के साढ़े 9 बजे से शुरू होगा. दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल अहम हो सकता है.
अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत की पहली चुनौती वेस्टइंडीज के स्कोर से पार पाकर बढ़त बनाने की होगी. पहले दिन के खेल में 2 विकेट पर 121 रन बनाने वाली भारतीय टीम पहली पारी में वेस्टइंडीज से अभी 41 रन पीछे हैं.
India vs West Indies Live Score, 1st Test Match at Ahmedabad, Day 2 Latest Updates: अगर हम ये कहें कि अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज पर शिकंजा कसने को लेकर टीम इंडिया के लिए दूसरा दिन अहम रहने वाला हो सकता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा. दूसरे दिन भारतीय टीम अपने पहले दिन के स्कोर 2 विकेट पर 121 रन से आगे खेलने उतरेगी. पहले दिन भारत ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के विकेट गंवाए थे. जायसवाल ने 36 रन बनाए थे. जबकि सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट हुए थे.
अच्छी बात ये है कि पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर बैटिंग करने उतरेंगे. केएल राहुल ने पहले दिन के खेल में अर्धशतक जड़ा था और अब दूसरे दिन वो उसे शतक में बदलना चाहेंगे. वहीं अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुभमन गिल का तो फेवरेट ग्राउंड है ही.
पहले दिन के खेल की बात करेंगे तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन, भारतीय गेंदबाजों के कहर के आगे वो अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना सके.
Published On – Oct 03,2025 8:11 AM IST