Bihar Election Live: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ आज (शुक्रवार, 03 अक्टूबर) पटना पहुंच रहे हैं. यहां वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. ज्ञानेश कुमार कल यानी शनिवार को प्रदेश के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे. प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने आज 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं.
Trending Photos
Bihar Chunav 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ आज (शुक्रवार, 03 अक्टूबर) पटना पहुंच रहे हैं. यहां वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार की महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रदेश की 25 लाख महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं. यह दूसरा मौका है जब नीतीश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं. इससे पहले 26 सितंबर को भी पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने 75 लाख महिलाओं के खाते में कुल 7500 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए थे.
Bihar Chunav 2025 Live: प्रशांत किशोर के आरोपों पर बोले अशोक चौधरी
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोप पर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘आरोप प्रत्यारोप लगाना अलग बात है. मैंने जहानाबाद में बयान दिया था कि मेरी घोषित संपत्ति के अलावा 1 धुर जमीन भी कोई दिखा देगा तो मैं उसकी गुलामी करने को तैयार हूं. कल कोई आए और कहे कि ट्रंप के साथ मेरा पार्टनरशिप है तो इसका क्या मतलब है?
Bihar Chunav 2025 Live: कल होगा जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन
प्रधानमंत्री बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य उद्योग आधारित पाठ्यक्रम और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कार्यबल तैयार करना है.
Bihar Chunav 2025 Live: पीएम-सेतु योजना की कल शुरुआत करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री 4 अक्टूबर को युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करेंगे. एक ऐतिहासिक कदम के तहत युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री पीएम-सेतु (PM-SETU) योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना के अंतर्गत देशभर के 1,000 सरकारी ITI का उन्नयन 60,000 करोड़ रुपये के निवेश से किया जाएगा.
Bihar Chunav 2025 Live: ‘आई लव मोहम्मद’ पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
‘आई लव मोहम्मद’ विवाद की आग अब बिहार पहुंच चुकी है. बिहार की राजधानी पटना और मोतिहारी के अलावा कुछ अन्य जिलों में ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर प्रदर्शन देखने को मिल चुका है. इस मामले में बयानबाजी भी जारी है. अब इस मामले में लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनके घर में कुरान शरीफ है. उन्होंने कहा सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. मैं प्रोफेट मोहम्मद का सम्मान करता हूं और श्रीराम की भी पूजा करता हूं. उन्होंने कहा कि रावण कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच है.
Bihar Chunav 2025 Live: जेडीयू में प्रत्याशियों के चयन की कवायद शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू उम्मीदवारी चयन प्रक्रिया के तहत जमीनी स्तर पर हकीकत जानने को लेकर कवायद शुरू की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम आवास में बड़ी संख्या में पार्टी के पुराने नेता और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. इसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल हैं. सीएम आवास से मिले निमंत्रण के तहत राज्य भर से नेता-कार्यकर्ता यहां जुटे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इनसे मिलकर रायशुमारी कर रहे हैं. साथ ही फीडबैक ले रहे हैं.
Bihar Chunav 2025 Live: 10-10 हजार रुपये मिलने से जीविका दीदियां खुश
महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज दूसरे किस्त के रूप में जीविका दीदियों को दस हजार रुपया दिया गया है. इसके लिए समस्तीपुर जिले के समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जीविका के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत जिले के जीविका दीदियों को दस हजार रुपए प्रति दीदियों की दर से आज एक करोड़ की राशि दी गई है. इसको लेकर जीविका में काफी खुश नजर आ रही हैं.
Bihar Chunav 2025 Live: जेडीयू विधायक संजीव कुमार आज ज्वाइन करेंगे RJD
सीएम नीतीश कुमार को आज (शुक्रवार, 3 अक्टूबर) बड़ा झटका लगने वाला है. नीतीश कुमार का एक सिपाही आज लालू यादव के साथ जाने वाला है. जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिले की परबत्ता सीट से जेडीयू विधायक संजीव कुमार आज राजद ज्वाइन कर सकते हैं. संजीव कुमार को राजद की सदस्यता दिलाने के लिए खुद तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे.
Bihar Chunav 2025 Live: महिलाओं को CM नीतीश ने दिया बड़ा गिफ्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार की महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रदेश की 25 लाख महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं. यह दूसरा मौका है जब नीतीश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की राशि को लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं. इससे पहले 26 सितंबर को भी पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने 75 लाख महिलाओं के खाते में कुल 7500 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए थे.
Bihar Chunav 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपनी टीम के साथ आज (शुक्रवार, 03 अक्टूबर) पटना पहुंच रहे हैं. यहां वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. इसके बाद चुनाव आयोग की टीम कल यानी शनिवार (04 अक्टूबर) को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रिव्यू बैठक करेंगे. सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस बैठक में मतदान की तारीखों को लेकर रायशुमारी होगी. इसके बाद चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.