Noida Fire News: भंगेल गांव में गैस सिलेंडर की लीक से होने से घर में आग लग गई. स्थानीय लोगों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने इस घटना में जानमाल की हानि को काफी हद तक रोक दिया.
Trending Photos
Noida Fire News: नोएडा के भंगेल गांव में शुक्रवार रात को एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. यह घटना थर्ड फ्लोर पर हुई, जहां से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने घर के अंदर जाकर पांच झुलसे हुए लोगों को देखा और उन्हें एम्बुलेंस से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया.
तीसरी मंजिल पर सिलेंडर फटने से लगी आग
घटना की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लोगों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया और फिर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया. आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया था. फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया.
परिवार के पांच लोग झुलसे
सफदरजंग अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और सभी पांच लोग खतरे से बाहर हैं. घायलों में हरिमोहन (55), उनकी पत्नी राजकुमारी (50) और उनके तीन बेटे शामिल हैं. यह परिवार उस समय घर में मौजूद था जब आग लगी.
तेज धमाके की आवाज और तीसरी मंजिल से उठ रहा था धुंआ
स्थानीय लोगों के अनुसार, हरिमोहन अपने परिवार के साथ घर में थे, जब अचानक तेज धमाके की आवाज आई. बाहर जाकर देखा तो तीसरी मंजिल पर आग लगी थी और धुआं उठ रहा था. किचन में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण यह घटना हुई.
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: तलाक के पेपर साइन करने के बहाने पत्नी को बुलाया और फिर किया कांड
स्थानीय लोगों की मदद से परिवार सुरक्षित
आग देख कर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. उन्होंने बिना समय गंवाए तीसरी मंजिल पर पहुंचे और घायलों को नीचे उतारने में मदद की. फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के लिए तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने आसपास की इमारतों को सुरक्षित रखने के लिए पानी की बौछार की. घटना के 12 मिनट के भीतर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी.
दिल्ली एनसीआर की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Delhi-NCR News in Hindi और पाएं Delhi-NCR latest News in Hindi हर पल की जानकारी । दिल्ली एनसीआर की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.