विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर पाकुड़िया में प्रशिक्षण आयोजित – Live Hindustan

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के सफल संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम पाली में मतदान केंद्र संख्या 196 से 260 तथा द्वितीय पाली में 261 से 308 तक के बीएलओ, सुपरवाइजर एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने की। इस अवसर पर जिले से पहुंचे जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया।
बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी कर्मियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का आह्वान किया। प्रशिक्षक मो. इबरार आलम, मो. शब्बीर अहमद, उत्पल कुमार पाल, राजकुमार पाल एवं अभिजीत साहू ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण तथा दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही निर्धारित प्रपत्रों के सही उपयोग एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान कर्मियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। मौके पर अंचल निरीक्षक मो. जावेद खान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मो. आरिफ अंसारी, निर्वाचन कंप्यूटर सहायक ललिन मरांडी सहित सभी बीएलओ एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News