जहाज बनाने वाली कंपनी में सरकार बेच रही हिस्सेदारी… खबर सुन निवेशकों में हलचल – Live Hindustan

मुख्य बातें
Cochin Shipyard share: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गुलजार रहा। हालांकि, इस दौरान जहाज बनाने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह शेयर इंट्रा-डे के दौरान शेयर 1,417.35 रुपये के लो और 1,485.50 रुपये के हाई तक कारोबार किया। हालांकि, इस शेयर की क्लोजिंग 1.36% बढ़त के साथ 1478.15 रुपये पर हुई। आइए जानते हैं कि शेयर में इस उथल-पुथल के कारण क्या थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस PSU कंपनी में डिस्काउंट पर ऑफर फॉर सेल (OFS) ला सकती है। CNBC-TV18 ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि सरकार जल्द ही OFS ला सकती है। यह कदम PSU कंपनियों में ऐसे ऑफर के जरिए फंड जुटाने की कोशिश का हिस्सा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार ने इस साल अब तक PSU कंपनियों में OFS के जरिए 16,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। हाल ही में सरकार ने कोल इंडिया, NHPC, NLC इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) और अन्य PSU कंपनियों में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची है।
NSE पर कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के डेटा के अनुसार 31 मार्च 2026 तक केंद्र सरकार की कोचीन शिपयार्ड में लगभग 68% हिस्सेदारी थी। लगभग 24 म्यूचुअल फंड के पास 2% से थोड़ी अधिक हिस्सेदारी थी जबकि लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के पास 3% से अधिक हिस्सेदारी थी। करीब 9.62 लाख रिटेल निवेशकों के पास कंपनी की लगभग 20 फीसदी हिस्सेदारी है।
कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में एक सप्ताह में लगभग 2% की बढ़त हुई है लेकिन एक महीने में 6% से अधिक और 2026 में अब तक 12% की गिरावट दर्ज की गई है। एक साल में शेयर में 34% की गिरावट आई है। लंबी अवधि में कंपनी के शेयरों ने तीन वर्षों में 391% और पांच वर्षों में 601% रिटर्न दिया है।
वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.7 फीसदी घटकर 276.5 करोड़ रुपये रहा जबकि परिचालन आय 15.6 फीसदी गिरकर 1,484 करोड़ रुपये पर आ गई। हालांकि लागत नियंत्रण और बेहतर परिचालन दक्षता के दम पर कंपनी का एबिटा 16.5 फीसदी बढ़कर 310 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, एबिटा मार्जिन 15.1 फीसदी से बढ़कर 20.9 फीसदी हो गया।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News