एजुकेशन रिपोर्टर| बोधगया
आईआईएम बोधगया में हिंदी पखवारा 2025 आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत हिंदी दिवस समारोह और पंचम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन, गांधीनगर (गुजरात) से हुई, जिसकी अध्यक्षता सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने की। संस्थान के प्रभारी राजभाषा रविन्द्र कुमार ने भी सम्मेलन में भाग लेकर हिंदी संवर्धन पर अपने विचार साझा किए। इस पखवारे का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा इसकी प्रासंगिकता और महत्व को उजागर करना था। 14 से 30 सितम्बर 2025 तक यह चल।
इस मौके पर संस्थान ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, गया से हिंदी विशेषज्ञ अमरेश कुमार को आमंत्रित किया, जिन्होंने राजभाषा नीति और हिंदी के महत्व पर सत्र आरम्भ किया। पखवाड़े के दौरान वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, टिप्पण लेखन और प्रारूप लेखन जैसी प्रतियोगिताओं के साथ कार्यशालाओं एवं सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन सत्र में निदेशक डॉ. विनिता एस. सहाय और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चन्द्र ठाकुर ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और हिंदी को कार्य, शिक्षा एवं जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। रविन्द्र कुमार ने कहा, हिंदी पखवाड़ा 2025 ने संस्थान में हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया और मातृभाषा के महत्व को सुदृढ़ रूप से स्थापित किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.