DELHI WEATHER UPDATE: दिल्ली में बुधवार की शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने बुधवार दोपहर बाद येलो अलर्ट जारी करते हुए रात आठ बजे के आसपास पूरी दिल्ली में हल्की बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं है। वहीं, गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है।
शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दो दिनों में तेज हवा भी लने की संभावना है, जिसकी स्पीड 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 40 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन दो दिनों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम संबंधी जानकारी देने वाली संस्था स्काईमेट के अनुसार, पूर्वी हवाओं के साथ आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बिखरे हुए तूफानी बादल विकसित हो रहे हैं। इसी कारण दिल्ली में स्थानीय स्तर पर गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखी गईं।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 127 था, जो सामान्य कैटेगरी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, 101 से 200 के बीच का AQI ‘सामान्य’ कैटेगरी में आता है, जबकि 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play