IND vs IRE Live Telecast: हॉटस्टार नहीं…यहां फ्री में देखें इंडिया वर्सेस आयरलैंड लाइव मैच, वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल – Live Hindustan

India vs Ireland T20I Live Telecast- इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार, 26 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज में हर किसी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगी। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। भारत के पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में एक बेहतरीन जोड़ी है, वहीं टीम में ईशान किशन भी है। इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के चलते बतौर ओपनर टीम में जगह बना सकते हैं। भारत को आयरलैंड के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां 5 टी20 खेलने होंगे। सभी एक्सपेरिमेंट भारत आयरलैंड के खिलाफ ही करना चाहेगा। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर का भी इस सीरीज के जरिए डेब्यू होगा। आईए एक नजर इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-

IND vs IRE टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है। इस दौरे पर भारत दो मैच ही खेलेगा। दूसरा टी20 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है।

India vs Ireland दोनों टी20 मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाने हैं।

इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज के दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

IND vs IRE टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट का मजा आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।

India vs Ireland टी20 सीरीज फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। भारत बनाम आयरलैंड दोनों मैचों का लाइव टेलिकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में होगा।

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News