5th gen का रशियन दैत्य… 3000KM तक तहलका मचाने वाला फाइटर जेट! AI और एडवांस सेंसर से है लैस – Zee News

Su-75 Checkmate: आज हम दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट में से एक Su-75 Checkmate के बारे में जानेंगे, जिसकी टॉप स्पीड 1900km है, और रेंज 3000km है.  
3000KM तक तबाही मचाने वाल जेट
5वीं पीढ़ी का दैत्य जेट
Su-75 Checkmate: इंडिया ने रशिया से Su-57e खरीदने का फैसला किया है पर आज हम रशिया के ही एक और फाइटर जेट के बारे में बात करेंगे, जो दुनिया के सबसे फाइटर जेट में से एक है. इस जेट का नाम Su-75 Checkmate है. यह एक एक इंजन वाला स्टील्थ फाइटर जेट है जिसे रूस की सुखोई कंपनी ने बनाया है. साथ ही ये फाइटर जेट 5th जनरेशन का फाइटर जेट है, जो अपनी ताकत और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है. इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के युद्ध विमानों की मांग को पूरा करना और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रूस की स्थिति को मजबूत करना है.
स्पीड और रेंज 
Su-75 Checkmate को हल्का और बेहद तेज बनाने पर ध्यान दिया गया है. इसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 1,900 km/h है और यह 3000km की दूरी के मिशनों को आसानी से पूरा कर सकता है. इसकी डिजाइन स्टील्थ डिजाइन से लैस है, जिससे यह दुश्मन के राडार और सेंसर से छुप कर मिशन कर सकता है. यह जेट एकल इंजन वाला है, लेकिन इसका इंजन बेहद शक्तिशाली है जिससे ये तेजी से उड़ान भरता है.
एडवांस हथियार और सेंसर
Su-75 Checkmate के टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें एडवांस हथियार, एआई और सेंसर सिस्टम लगाए गए हैं. साथ ही एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड मिसाइलों को ले जाने की क्षमता है. इसका एवियोनिक्स सिस्टम दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने, मिसाइलों को ट्रैक करने और सटीक हमला करने में सक्षम है, जो इसे बेस्ट बनाने का काम करती है. इसके डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम से पायलट को बेहतर कंट्रोल मिलता है और युद्ध के दौरान निर्णय लेने में आसानी होती है.
जमीन और समुद्री ठिकानों पर हमला
Su-75 एकल पायलट वाला फाइटर जेट है और इसे मल्टी-रोल ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है. ये जमीन और समुद्री ठिकानों पर भी हमला कर सकता है. इसकी स्टील्थ क्षमता और हाई स्पीड इसे दुश्मन के राडार से बचने और अचानक हमले करने में माहिर बनाती है.
दुनियाभर में मांग
Su-75 Checkmate न केवल रूस के लिए बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए भी आकर्षक ऑप्शन है. इसकी कीमत और टेक्नोलॉजी इसे भारत जैसे देशों के लिए भी बेस्ट बनाती है, जो अपनी एयरफोर्स को तेजी से मजबूत करना चाहते हैं. भारत अपनी स्क्वाड्रन क्षमता बढ़ाने और एडवांस फाइटर जेट्स को शामिल करने में Su-75 को विचार कर सकता है.
 
ये भी पढ़ें- J-35 को Su-30 ही सुला देगा मौत की नींद, ढीला निकला W-21 जेट इंजन; पाकिस्तान को मिलेगा 5वीं पीढ़ी का खिलौना?
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, डिफेंस, रक्षा डील, मिसाइल, फाइटर जेट, और हथियारों की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.
ये ऑटोमोबाइल तथा टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों पर विशेष रूप से काम करते हैं, इनका फोकस लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, नई कारों और बाइक्स की लॉन्च, रिव्यू, और ट्रेंडिंग ऑटो सेक्टर से जुड़ी खबरों को पाठकों तक सटीक और सरल भाषा में पहुंचाना है. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News