Delhi Crime : सरोजिनी नगर में घर से 25 लाख की चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा | News Track in Hindi – Newstrack

Sarojini Nagar News
Sarojini Nagar News: दिल्ली के सरोजिनी नगर पुलिस थाने की टीम ने चोरी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों राजेंद्र कुमार (43) और राजेश कुमार (36)को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 23.50 लाख रुपये नकद और एक कटर मशीन बरामद की है, जिसका इस्तेमाल अलमारी काटने में किया गया था। राजेंद्र आर.के.पुरम के सेक्टर-7 का निवासी है, जबकि राजेश बुराड़ी में रहता है।
यह मामला 23 सितंबर को सामने आया, जब सरोजिनी नगर थाना पुलिस को एक घर में चोरी की सूचना मिली। एएसआई नरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ओडिया समाज ट्रस्ट की कार्यकारी निदेशक जे.आर. दास का बयान दर्ज किया, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस मामले की तफ्तीश के लिए एसएचओ अतुल त्यागी के नेतृत्व में और एसीपी मेल्विन वर्गीस की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई दीपक, एएसआई नरेंद्र, हेड कांस्टेबल अमरजीत, पुष्पेंद्र, निर्वेश, दिलबाग, अजीत, मेनपाल और कांस्टेबल भरत सोलंकी शामिल थे।
पुलिस टीम ने 11 दिन तक लगातार मेहनत करते हुए 40 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मोबाइल नंबरों की निगरानी की गई और कई सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। फुटेज में आरोपियों को टोपी, तौलिया और दस्ताने पहनकर भेष बदलते हुए देखा गया। एक ऑटो-रिक्शा चालक से पूछताछ में पता चला कि उसने संदिग्धों को नेताजी नगर में छोड़ा था। सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर राजेंद्र कुमार की पहचान हुई और गिरफ्तारी के बाद उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी राजेश के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।
पुलिस ने राजेश के शाहदरा स्थित ससुराल (मानसरोवर पार्क) से 14.50 लाख रुपये और बुराड़ी स्थित घर से 9 लाख रुपये बरामद किए। इस तरह, चोरी की कुल 25 लाख रुपये की रकम में से 23.50 लाख रुपये नकद और कटर मशीन बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजेंद्र एक एनजीओ में ड्राइवर है और उसने टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर चोरी की साजिश रची थी, जिसमें राजेश ने उसका साथ दिया। यह मामला एफआईआर नंबर 474/2025 के तहत दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 305(बी), 331(4), 317(2) और 61(2) लागू की गई हैं। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने इस सफलता के लिए जांच टीम की सराहना की है।
IANS इनपुट के साथ
Mail ID – akritipandey7897@gmail.com
I’m your AI assistant. Feel free to ask me anything!

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News