समंदर में 5-स्टार घर, जानें रिटायरमेंट के बाद क्यों पानी पर बस रहे हैं लोग! – AajTak

आज के समय में रिटायरमेंट के बाद लोग अक्सर किसी शांत जगह पर घर बसाने की सोचते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई अपना पूरा जीवन, अपनी उम्र भर की जमा-पूंजी समंदर के नाम कर दे? सीएनएन की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 642 फीट लंबे और आठ मंजिला वाले आवासीय क्रूज जहाज ‘विला वी ओडिसी’ (Villa Vie Odyssey) ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है, यहां रहने वाले यात्रियों के लिए यह जहाज कोई हॉलिडे ट्रिप नहीं, बल्कि उनका स्थायी घर बन चुका है.
कैलिफ़ोर्निया की रहने वाली एक पूर्व शिक्षिका शैरन लेन जिनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है, उन्होंने अपने घर को छोड़कर इस जहाज को अपना आशियाना बना लिया है. जानते हैं कि इस अनोखे क्रूज पर जिंदगी कैसी होती है, इसमें रहने का कितना खर्च आता है और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं
‘विला वी रेजिडेंस’ द्वारा संचालित इस जहाज की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. तकनीकी दिक्कतों और लालफीताशाही के कारण सितंबर 2024 में इसने अपनी पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की. जून 2025 तक इसकी शुरुआती परिचालन समस्याएं सुलझ गईं और लोग इसमें रहने लगे, करीब 30 साल पुराने इस जहाज को हाल ही में रेनोवेट किया गया है, और अनुमान है कि यह अभी कम से कम 15 साल और समंदर की लहरों पर राज करेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 300 घरों पर बुलडोजर! आपके घर पर तो नहीं खतरा, जानें अपना ज़ोन
क्रूज पर रहने का खर्च
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज पर रहने के लिए अलग-अलग तरह के ऑक्यूपेंसी प्लान हैं. यह ‘द वर्ल्ड’ जैसे अन्य अत्यधिक महंगे लग्जरी आवासीय जहाजों जिनकी शुरुआती कीमत $3.5 मिलियन है की तुलना में काफी किफायती और सुलभ है.
5 साल के ओनरशिप प्लान के लिए इसकी शुरुआत $59,999 (लगभग 50 लाख रुपये) से होती है, फुल ओनरशिप के लिए  इसकी कीमत $99,999 (लगभग 83 लाख रुपये) से शुरू होती है.  शुरुआत में सबसे कम कीमत में बिना खिड़की वाले केबिन मिलते हैं.
डबल ऑक्यूपेंसी के लिए मासिक मेंटेनेंस फीस 2025 के आंकड़ों के अनुसार  $2,000 (लगभग 1.6 लाख रुपये) प्रति व्यक्ति प्रति माह पड़ता है. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी $3,000 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति माह है. कंपनी ने अब उन लोगों के लिए रेंटल के अवसर भी बढ़ा दिए हैं जो सीधे खरीदने से पहले जहाज के अनुभव को आजमाना चाहते हैं. हालांकि, वर्तमान में किराएदारों की तुलना में केबिन मालिकों की संख्या 3 गुना अधिक है.
यह भी पढ़ें: दुबई में 1BHK फ्लैट का किराया ₹31लाख सालाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
मासिक फीस के बदले निवासियों को एक आलीशान और चिंतामुक्त जीवनशैली मिलती है. रोजाना का खाना और सॉफ्ट ड्रिंक्स पूरी तरह मुफ्त हैं, रात के खाने के समय शराब भी शामिल है. कमरों की सफाई और कपड़ों की धुलाई हर दो हफ्ते में एक बार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के की जाती है.
जहाज पर 24 घंटे रूम सर्विस, हाई-स्पीड वाई-फाई और डॉक्टरों की विज़िट पूरी तरह मुफ्त है. यह जहाज लगातार दुनिया की परिक्रमा करता रहता है, जिससे निवासियों को टोक्यो से लेकर हवाई और मालदीव जैसे खूबसूरत गंतव्यों को देखने का मौका मिलता है. 
समंदर के बीच कैसी कटती है जिंदगी?
यह जहाज केवल घूमने का जरिया नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता छोटा शहर है. यहां लगभग आधे से ज्यादा लोग अकेले (सफर कर रहे हैं, जिससे जहाज पर एक मजबूत और पारिवारिक समुदाय बन गया है.  यहां रात का खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल का माध्यम है. लोग डाइनिंग टेबल पर बैठकर डेढ़ से दो घंटे तक बातें करते हैं. जहाज पर कराओके, मूवी नाइट्स, डांस, ट्रिविया नाइट्स और पैसेंजर्स द्वारा खुद आयोजित किए जाने वाले शौकिया नाटक होते हैं.
कई लोग इस जहाज से अपना ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रहे हैं और सोशल मीडिया या ब्लॉग्स के जरिए अपनी कहानियां साझा करते हैं. यहां तक कि कुछ लोग अपने पालतू जानवरों के साथ भी रह रहे हैं. जहाज काफी बड़ा होने के कारण जो लोग शांति चाहते हैं, वे लाइब्रेरी में जाकर किताबें पढ़ सकते हैं. फिटनेस के शौकीनों के लिए समंदर के खूबसूरत नजारे के सामने आधुनिक जिम और ट्रेडमिल की सुविधा है.
यह भी पढ़ें: भीड़ से मुक्ति, 30 मिनट में सफर! ‘नमो शहर’ कम करेंगे दिल्ली-NCR का बोझ
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News