'दमन की राजनीति बर्दाश्त नहीं, पूरे देश की सहानुभूति साथ', PoK में हिंसा पर बोली कांग्रेस – ABP News

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हिंसक अशांति के बीच कांग्रेस ने शनिवार (04 अक्टूबर, 2025) को PoK को भारत का अभिन्न अंग बताया और वहां चल रही ‘उत्पीड़न और दमन की राजनीति’ की निंदा की. कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक कर्रा ने अनंतनाग में संवाददाताओं से कहा कि PoK के लोगों के साथ पूरे देश की सहानुभूति है.
कर्रा ने कहा, ‘संसद पहले ही प्रस्ताव पारित कर चुकी है कि पीओके भारत का हिस्सा है और हमारी, पूरे देश की सहानुभूति उसके साथ है. वहां के लोगों के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार किया जा रहा है. कांग्रेस वहां हो रही उत्पीड़न और दमन की राजनीति के खिलाफ है. PoK जम्मू-कश्मीर का अभिन्न अंग है और हमारी पूरी सहानुभूति वहां के लोगों के साथ है.’
कांग्रेस हमेशा से कर रही फिलिस्तीन के हितों का समर्थन
पिछले कुछ दिनों में PoK में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारी बुनियादी अधिकारों, न्याय और सुनियोजित उत्पीड़न के खात्मे की मांग कर रहे हैं.
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, कर्रा ने कहा कि पार्टी ने हमेशा फिलिस्तीन के लोगों के हितों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘इंदिरा गांधी ही वह शख्स थीं, जिन्होंने फिलिस्तीन के हितों की बात की. हमने फिलिस्तीन के लोगों को पूर्ण समर्थन दिया है और हम इसे जारी रखेंगे.’
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का हमला
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सोनम वांगचुक को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ उनकी पत्नी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किये जाने के बारे में पूछे जाने पर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वांगचुक भाजपा की ‘या तो मेरी बात मानिये, या भुगतिये’ वाली मानसिकता का शिकार हो गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘हर किसी को किसी भी मंच पर जाने का अधिकार है. कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट है. ये वही वांगचुक हैं, जिन्हें भाजपा ने अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करते समय राष्ट्रवादी के रूप में पेश किया था. भाजपा ने अनुच्छेद 370 के निरसन की सराहना करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए उनका इस्तेमाल किया.’
कांग्रेस संसद में उठाएगी जम्मू कश्मीर का मुद्दा
कर्रा ने कहा, ‘पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक स्तर पर उनके (वांगचुक के) योगदान की पहले भी सराहना की गई थी, लेकिन अब उन्हें राष्ट्र-विरोधी कहा जा रहा है. वह भाजपा की ‘मेरी बात मानिये या भुगतिये’ वाली मानसिकता के शिकार हो गए हैं.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर विधानसभा के आगामी सत्र में जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाएगी.
ये भी पढ़ें:- अब प्रिलिम्स परीक्षा के बाद UPSC जारी करेगा ‘प्रोविजनल आंसर-की’, आपत्तियों के निपटारे के बाद ही प्रकाशित होगा रिजल्ट
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News